ओटीएस 2025 योजना का लाभ उठाने का सुनहरा अवसर
27 सितंबर तक खुला रहेगा अवसर, विभाग 2 घंटे अतिरिक्त खोलेगा कार्यालय
BOL PANIPAT , 24 सितंबर। आबकारी एवं कराधान विभाग के डीईटीसी (जीएसटी) गौरव चहल ने व्यापारियों और आम जनता से ओटीएस 2025 योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह योजना 27 सितंबर तक ही उपलब्ध रहेगी।
उन्होंने बताया कि विशेष सुविधा के रूप में 24 से 27 सितंबर तक विभाग के सभी कार्यालय सामान्य समय से 2 घंटे अतिरिक्त यानी शाम 7 बजे तक खुले रहेंगे। उन्होंने बताया कि इसका उद्देश्य अधिक से अधिक हितधारकों को योजना का लाभ उपलब्ध कराना है।
उन्होंने बताया कि जिस जिले में पहले से स्थापित ओटीएस हेल्प डेस्क पर जिला आबकारी एवं कराधान आयुक्त स्वयं निगरानी करेंगे, ताकि आने वाले व्यापारियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और वे योजना का अधिकतम लाभ प्राप्त कर सकें।
आबकारी एवं कराधान विभाग के इस योजना के नोडल अधिकारी योगेश भारद्वाज ने व्यापारियों को जागरूक करते हुए कहा कि ओटीएस 2025 योजना उनके लिए लाभकारी अवसर है, जिसे अंतिम तिथि से पहले ही पूरा करा लेना चाहिए। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा आम आदमी को राहत देते हुए यह ऐतिहासिक कदम उठाया गया है।

Comments