Wednesday, May 27, 2026
Newspaper and Magzine


ऑपरेशन ट्रेक डाउन : असला तस्कर को कारतूस सप्लाई करने के आरोपी को काबू किया

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at November 26, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 26 नवंबर, पुलिस महानिदेशक ओ.पी सिंह आईपीएस के आदेशानुसार व पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के कुशल नेतृत्व में पानीपत पुलिस द्वारा ऑपरेशन ट्रैक डाउन के तहत अपराधियों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। इसी कड़ी में सीआईए थ्री पुलिस टीम ने असला तस्कर को कारतूस सप्लाई करने वाले आरोपी को मंगलवार शाम को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान यूपी के शामली के कांधला निवासी साकिर के रूप में हुई है।

सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि पूछताछ में आरोपी साकिर ने असला तस्कर सादिक को 6 जिंदा कारतूस बेचने बारे स्वीकारा। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया उसको कुछ दिन पहले कांधला के पास नहर में उक्त कारतूस मिले थे। बाद में उसने कारतूस सादिक को 3 हजार रूपए में बेचकर पैसे खर्च कर दिए। पुलिस ने बुधवार को पूछताछ के बाद आरोपी साकिर को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

सीआईए थ्री पुलिस टीम ने बीते दिनों यूपी के बागपत जिले के रठोडा गांव निवासी आरोपी सादिक को चौटाला रोड से सेक्टर 29 में आने वाली सड़क पर 2 देसी पिस्तौल व 8 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपी सादिक ने इनमे से 6 जिंदा कारतूस कांधला निवासी साकिर से खरीदने बारे स्वीकारा था।
पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया था वह शार्टकट तरीके से पैसे कमाने के लिए अवैध देशी पिस्तौल व जिंदा कारतूस को लेकर पानीपत में बेचने के लिए ग्राहक की फिराक में आया था।

पुलिस ने आरोपी सादिक के खिलाफ थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर जहां से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजने के बाद अवैध असला व कारतूस सप्लायर की धरपकड़ शुरू कर दी थी।

Comments