Tuesday, July 21, 2026
Newspaper and Magzine


आंगनबाड़ी केंद्रों में रंग लाता राष्ट्रीय पोषण मिशन

By LALIT SHARMA , in Uncategorized , at September 19, 2022

4192 जागरूकता रैलियां 1048 सीवीई करके पोषण के प्रति किया जागरूक

BOL PANIPAT , 19 सितबर। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत कुपोषण खत्म करने को लेकर महिलाओं, युवाओं बच्चों के उत्थान के लिए उठाए जा रहे कदम यहां रंग ला रहे हैं। इस अभियान को सफल बनाने को लेकर महिला एवं बाल विकास विभाग की और से आंगनवाड़ी वर्कर, हेल्पर लगातार घर-घर पहुंचकर राष्ट्रीय पोषण मिशन में अहम भूमिका निभा रही हैं। खास तौर पर न्यू बोर्न बेबी की माताओं को पोषण के प्रति जागरूक किया जा रहा है। बच्चों, गर्भवती महिलाओं, दूध पिलाने वाली माताओं के पोषण स्तर में बढ़ोतरी करने के लिए भरसक प्रयास कियेे जा रहे हैं।
उपायुक्त सुशील सारवान ने बताया कि कुपोषण मुक्त भारत अभियान में भागीदारी करने के लिए हम सबको मिलकर कार्य करने की आवश्यकता है। नए भारत के निर्माण की नींव रखी गई है।  जिले में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा अब तक 4192 जागरूकता रैलियों का आयोजन कर साफ-सफाई जैसी विशेष गतिविधियां व निजी स्वच्छता के बारे में जागरूक किया जा चुका है। 1048 सीवीई का आयोजन कर विभिन्न क्रियाकलापों के माध्यम से अभिभावकों व महिलाओं को सही पोषण के प्रति जागरूक किया गया है।
उपायुक्त सुशील सारवान ने बताया कि पोषण माह के दौरान बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर 140 के करीब साईकिल रैलियों का आयोजन कर जल बचाव के तरीके व स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। बच्चों की लंबाई व वजन मापने व बच्चों को व्यक्तिगत स्वच्छता पर ध्यान देने, सेनेटाइजेशन, सॉप व वॉशरुम में पानी की व्यवस्था पर कार्य किया जा रहा है।

उपायुक्त सुशील सारवान ने बताया कि विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों में 50 के करीब मटका दौड़ आयोजित कर महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। स्वच्छता व पोषण पर 1048 संगोष्ठी, वेबिनार, स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों के माध्यम से स्कूलों में स्किट प्ले स्लोगन राइटिंग जैसी प्रतियोगिताओं के अलावा नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से आम व्यक्ति को पोषण के प्रति जागरूक किया गया है।
पोषण अभियान की जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रवीण कुमारी ने बताया कि आयुष विभाग व महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में अब तक 17 मेडिकल कैंप व 19 योगा कैम्प आयोजित किये गये हैं। इन जागरूकता शिविरों में गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच की गई व उन्हें योगा के प्रति जागरूक किया गया।
पोषण अभियान की जिला संयोजक डॉ. श्रेया मिढ्डा ने बताया कि जिले की आंगन बाडिय़ों में चलाये जा रहे पोषण माह के तहत मोटे अनाज व पोषक तत्वों से भरपूर पकवानों की शिविरों के माध्यम से जानकारी दी जा रही है। कुपोषण को खत्म करने के लिए पोषण आधारित 8 गीतों के माध्यम से मुख्य मार्गों से गुजरने वाली ऑटो रिक्शाओं द्वारा आम जन को पोषण के प्रति जागरूक करने के भरसक प्रयास किये जा रहे हैं।
डॉ. श्रेया मिढ्डा ने बताया कि 200 केंद्रों पर हरा-भरा हरियाणा अभियान के तहत पौधारोपण किया गया है। उन्होंने बताया कि 140 के करीब केंद्र पर पौष्टिïक थाला सजा कर यह बताने का प्रयास किया गया कि किस प्रकार से हमें खाना खाना चाहिये।  उन्होंने बताया कि नगर में 10 अति कुपोषित बच्चों को तलाशा गया। इन बच्चों पर दूसरे बच्चों की तुलना में और अधिक ध्यान दिया जा रहा है।
डॉ. श्रेया मिढ्डा ने बताया कि 8 सितंबर से प्रारंभ हुए राष्टï्रीय पोषण माह में अब तक आंगनवाड़ी वर्कर, हेल्पर जिस प्रकार से कार्य किया हैं उसे देखकर लगता है जिले में शायद ही आने वाली 30 सितंबर तक शायद ही कुपोषण से ग्रस्त कोई बच्चा बचे।

Comments