नशा करने वाले व्यक्तियो को जागरूक करके समाज की मुख्य धारा से जोड़ना मुख्य ध्येय: हरमेश चन्द(डी.टी.ओ.)
-रैडक्रास सोसाईटी युवाओं को नशे से दूर रहने व रक्तदान हेतु कर रही जागरूकः गौरव राम करण, सचिव, रैडक्रास।
BOL PANIPAT –उपायुक्त एंव प्रधान, जिला रैडक्रास सोसाईटी डॉ वीरेंद्र कुमार दहिया के कुशल मार्गदर्शन, उपाध्यक्ष अंकुर मिगलानी तथा नवनियुक्त महासचिव महेश जोशी, हरियाणा रैडक्रास के निर्देशानुसार रैडक्रास भवन, पानीपत में प्राथमिक सहायता का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 150 प्रशिक्षुओं को नशे से दूर रहने व रक्तदान हेतु जागरूक करने बारे शपथ दिलवाई गई।
सचिव गौरव राम करण ने बताया कि रैडक्रास सोसाईटी, पानीपत के भवन के प्रागंण में प्राथमिक सहायता प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिुक्षओं को हरमेश चन्द, जिला प्रशिक्षण अधिकारी, रैडक्रास, पानीपत द्वारा युवाओं प्रेरित करते हुये नशीली वस्तुओं और पदार्थो के सेवन से होने वाले नुकसानों के बारे में अवगत करवाते हुये कहा कि नशे की बुरी आदत से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है। युवाओं को नशे की आदत से बचना चाहिये। नशे के कारण व्यक्ति मानसिक, पारिवारिक वा समाजिक रूप से पिछड़ जाता है और समाज भी उसे घृणा की दुष्टि से देखता है। परन्तु हमें नशा करने वाले व्यक्तियो ंको जागरूक करके समाज की मुख्य धारा से जोड़ना चाहिये, ताकि वह भी नशा छोड़कर स्वस्थ जीवन यापन कर सकें। उन्होनें जागरूक करते हुये युवाओं को नशे के प्रकार जैसे ध्रुमपान, शराब का सेवन, ड्रग्स वा टीके से लिये जाने वाले नशीले पदार्थ के बारे में जानकारी साझा की और कहा स्वस्थ युवा ही अच्छे समाज का निर्माण कर सकता है। यदि नशे करने वाला व्यक्ति दृढ़ सकल्प ले तो नशे से पाई जा सकती मुक्ति है। उन्होनें प्रेरित करते हुये कहा कि हमें जरूरमंद बीमार व्यक्तियों की सहायतार्थ रक्तदान हेतु आगे आना चाहिये। एक तंदरूस्त व्यक्ति साल में चार बार रक्तदान कर सकता है और कई लोगों की जान को बचा सकता है। रक्तदान करके हमे किसी जरूरमंद को जीवनदान प्रदान कर सकते है।
जिला प्रशिक्षण अधिकारी हरमेश चन्द ने प्रतिभागियों को नशा ना करने वा नशे के आदी व्यक्तियों को नशा छोड़ने तथा रक्तदान करने हेतु प्रेरित करते हुये अन्य लोगों को जागरूक करने हेतु शपथ दिलवाई। इस अवसर पर प्रवक्ता कला भारद्वाज, सोनिया शर्मा, प्रदीप कुमार इत्यादि अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

Comments