Monday, April 27, 2026
Newspaper and Magzine


घर से नकदी चोरी का आरोपी गिरफ्तार. 1500 रूपए बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at January 6, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 06 जनवरी : थाना पुराना औद्योगिक पुलिस की टीम ने बतरा कॉलोनी में घर से नकदी चोरी के आरोपी को रामलाल चौक के पास से काबू किया। आरोपी की पहचान डिडवाड़ी गांव निवासी दीपक के रूप में हुई है।

थाना पुराना औद्योगिक प्रभारी इंस्पेक्टर देवेंद्र ने बताया कि सोमवार को उनकी टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि रामलाल चौक के पास एक संदिग्ध किस्म का युवक घूम रहा है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश देकर युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान दीपक पुत्र दलबीर निवासी डिडवाड़ी के रूप में बताई। गहनता से पूछताछ करने पर आरोपी ने बतरा कॉलोनी में 6 दिसंबर को दिन के समय एक मकान का ताला तोड़कर 10 हजार रूपए चोरी करने की वारदात को अंजाम देना स्वीकारा। चोरी की उक्त वारदात बारे थाना पुराना औद्योगिक में इंद्रपाल पुत्र बेचेलाल निवासी नीभी हरदोई यूपी हाल बतरा कॉलोनी की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।

प्रभारी इंस्पेक्टर देवेंद्र ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया वह नशा करने का आदी है। नशे की लत पूरी करने के लिए पैसों की जरूरत पड़ी तो उसने चोरी की उक्त वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने चोरी की 10 हजार की नकदी में से ज्यादातर पैसे नशा करने व खाने पीने में खर्च कर दिए। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बचे 1500 रूपए बरामद कर सोमवार को पूछताछ के बाद आरोपी दीपक को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

आरोपी दीपक का पहले भी आपराधिक रिकार्ड होना पाया गया है। आरोपी के खिलाफ थाना समालखा, थाना इसराना व थाना सेक्टर 13/17 में चोरी की वारदातों के 4 मामले दर्ज है। आरोपी करीब 6 महीने पहले जेल से बेल पर बाहर आया था।

Comments