Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


एसडी पीजी कॉलेज पानीपत की कॉलेज टीचर्स एसोसिएशन इकाई के प्रतिनिधिमंडल ने हरविंदर सिंह कल्याण विधायक घरौंडा (करनाल) को सौंपा टेकओवर बारे ज्ञापन

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at November 3, 2023 Tags: , , , , , , ,

प्राध्यापकों और गैर-शिक्षक वर्ग की टेकओवर की मांग को सरकार के समक्ष जरुर रखूँगा: हरविंदर सिंह कल्याण विधायक घरौंडा (करनाल)

BOL PANIPAT , 03 नवम्बर. 

एसडी पीजी कॉलेज पानीपत की कॉलेज टीचर्स एसोसिएशन इकाई के प्रतिनिधिमंडल ने कॉलेज यूनिट के संरक्षक डॉ मुकेश पुनिया और आर्य कॉलेज पानीपत के दल की अगुआई में हरियाणा सरकार द्वारा सहायता प्राप्त महाविधालयों में कार्यरत शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक स्टाफ को टेकओवर करने बारे एक ज्ञापन हरविंदर सिंह कल्याण विधायक घरौंडा करनाल को ग्राम खोतपुरा पानीपत में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में सौंपा और उनसे टेकओवर के मुद्दे पर विस्तृत चर्चा की I उनके साथ सीटीए के जनरल सेक्रेटरी राहुल जैन, कोषाध्यक्ष प्रो संजय चोपड़ा, प्रो सविता सिम्हर, डॉ बलजिंदर सिंह, डॉ रवि रघुवंशी, डॉ मोनिका खुराना, प्रो वीरेंद्र गिल और आर्य स्नातकोत्तर कॉलेज से प्रो रमेश सिंगला एवं प्रो शिव नारायण भी प्रतिनिधिमंडल में शामिल रहे I                

ज्ञात रहे कि हरियाणा एडिड कॉलेज की टीचिंग और नॉन-टीचिंग यूनियन ने स्टाफ को सरकारी कॉलेजों में समायोजित करने की मांग लम्बे समय से उठा रखी है जिसको भाजपा की सरकार ने अपने 2014 के घोषणा पत्र में भी एडिड स्कूलों और कॉलेजों को टेकओवर करने के वायदे के साथ शामिल किया था I वर्ष 2017 में हरियाणा एडिड स्कूल स्टाफ टेकओवर अधिनियम 2017 के अधीन एडिड स्कूल के स्टाफ को समायोजित कर लिया गया जबकि स्कूल का सरकारी अनुदान 75 प्रतिशत था और सरकार पर 25 प्रतिशत वितीय भार पड़ा I एडिड कॉलेज में सरकारी अनुदान राशि 95 प्रतिशत है और टेकओवर पर सरकार पर न के बराबर आर्थिक बोझ पड़ेगा I एडिड कॉलेजों के टीचिंग और नॉन-टीचिंग स्टाफ समय-समय पर टेकओवर पालिसी बनने के बाद भी इस आस में है कि सरकार उन्हें कब टेकओवर करके सरकारी कॉलेजों में समायोजित करेगी I इसके लिए कॉलेजों की शिक्षक और गैर-शिक्षक यूनियन कई बार माननीय मुख्यमंत्री, शिक्षामंत्री और विभिन्न अधिकारियों से भी मिल रही है I

प्रतिनिधिमंडल ने हरविंदर सिंह कल्याण विधायक घरौंडा करनाल को सारी स्थिति से अवगत कराया और कहा कि एडिड कालेजों के स्टाफ का टेकओवर सरकार के लिए भी फायदेमंद होगा I जहाँ एक तरफ सरकार को अनुभवी स्टाफ मिलेगा वंही दूसरी तरफ बार-बार होने वाली भर्ती प्रक्रियाओं और फिर बाद में उनसे होने वाले कोर्ट केसों से भी सरकार को राहत मिलेगी I हरियाणा सरकार ने वैसे भी हर 20 किलोमीटर के दायरे में एक कॉलेज को स्थापित करने का स्वर्णिम फैसला ले रखा है और इसकी पूर्ति में टेकओवर का कदम बहुत सहायक सिद्ध होगा I

हरविंदर सिंह कल्याण विधायक घरौंडा ने प्रतिनिधिमंडल की हर एक बात को ध्यान से सुना और कुछ सवालों का जवाब पाने के बाद आश्वासन देते हुए न सिर्फ शिक्षकों का स्वागत किया बल्कि उन्हें ध्यान से सुना और उपस्थित प्राध्यापकों और गैर-शिक्षक वर्ग की सभी उचित मांगों को सरकार तथा माननीय मुख्यमंत्री तक पहुंचाने की बात कही I उन्होनें कहा कि वे टेकओवर की मुहिम की बात को मुख्यमंत्री एवं सरकार के समक्ष ईमानदारी के साथ जरुर रखेंगे I

डॉ एसके वर्मा प्रधान सीटीए ने हरविंदर सिंह कल्याण के सकारात्मक रूख की तारीफ की और एसोसिएशन की मांग को ध्यान से सुनने, ज्ञापन लेने और उसे सरकार तक पहुंचाने के आश्वासन पर अपना आभार व्यक्त किया I

Comments