Tuesday, April 28, 2026
Newspaper and Magzine


शहीदी दिवस पर लंगर लगाया

By LALIT SHARMA , in SOCIAL , at March 23, 2022 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : स्माइल फाउंडेशन सोसाइटी द्वारा असंध पुल के नीचे किसान भवन के सामने शहीदी दिवस पर लंगर लगाया।शहरी विधायक प्रमोद विज ने कहा कि आज शहीद दिवस है. यह दिन भारत के लिए बहुत खास है.

आज ही के दिन स्वतंत्रता की लड़ाई में भारत के तीन सपूतों भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु ने हंसकर फांसी की सजा को गले लगाया था।स्माइल फाउंडेशन की अध्यक्ष सुनीता सिवाच ने कहा कि भगत सिंंह जैसे अनोखे ही व्यक्तित्व दुनिया के इतिहास में हुए होंगे, जिन्होंने इतनी कम उम्र में ऐसे प्रतिमान स्थापित कर दिए हों कि आने वाली पीढ़ियों में सभी जाति, पंथ, वर्गों के लोग उन्हें अपना आदर्श मानकर अपने दिल में जगह देकर खुद को गौरवान्वित महसूस करते हों।

भले ही वह आज हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनके विचार गुजरते समय के साथ और भी प्रासंगिक होते गए।इस अवसर पर प्रदीप वर्मा,विनय मालिक,विपुल धीमान,गिरीश शर्मा,सोनू,याशिका,सरोज जागलान,राहुल,अनिल,मंजीत कौर, राहुल कुमार आदि का सहयोग रहा।

Comments