Friday, March 13, 2026
Newspaper and Magzine


ज़िला भाजपा अध्यक्ष ने समालखा  नगरपालिका चुनाव हेतु ली बैठक

By LALIT SHARMA , in Politics , at March 16, 2022 Tags: , , , , ,

-समालखा नगरपालिका में कमल खिलना तय- अर्चना

-वार्ड संयोजक अपने अपने वार्ड में जनसम्पर्क करे तेज – अर्चना

BOL PANIPAT : 16 मार्च, सभी कार्यकर्ता समालखा  नगरपालिका चुनाव हेतु जी जान से जुटे हुए है। जनता प्रधानमंत्री मोदी के राष्ट्रवादी कदम से बहुत उत्साहित है साथ ही अंत्योदय को आधार मानकर आम जन का जीवन स्तर उठाने में जुटे मुख्यमंत्री मनहोर लाल के कार्यों से प्रभावित है।इसलिए सामलखा नगरपालिका में कमल खिलना तय है. ये शब्द ज़िला भाजपा अध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता ने हुडा स्तिथ अपने कार्यलय पर नगर पालिका चुनाव हेतु वार्ड संयोजको की बैठक लेते हुए कही ।

डॉ अर्चना ने कहा की सभी संयोजक अपने अपने वार्डों में जनसम्पर्क अभियान तेज करे। डॉ अर्चना ने कहा कि जनता भाजपा के साथ चलने को तैयार भर तैयार बैठी है एक आपके सम्पर्क भर करने का इंतजार है।

सामलखा के चहुंमुखी विकास के लिये कमल खिलाने के लिये अभी से जुट जाये ।
बैठक में मुख्य से हरियाणा सरकार में निवर्तमान चैयरमेन रघुनाथ कश्यप, मेघराज गुप्ता, ज़िला महामंत्री रविन्द्र भाटिया , अशोक कटारिया , उपमहापौर रविन्द्र फुले,रामकुमार सैनी, गंगा राम स्वामी,पवन गोगलिया आदि मौजूद थे।

Comments