लोकसभा चुनाव की तैयारी हेतु गजेन्द्र सलूजा ने पानीपत ग्रामीण विधानसभा की चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक
BOL PANIPAT : 4 अप्रैल, हर एक मतदाता के द्वारा पर कार्यकर्ता बार बार दस्तक दे।उनको समझाए की मोदी के नेतृत्व में भारत माता का मान किस प्रकार दुनिया भर में बढ़ा है। भाजपा व मोदी का एक लक्ष्य है भारत माता के वैभव को विश्व भर में स्थापित कर भारत को विश्व गुरु बनाना। हम सब कार्यकर्ता इस अभियान में अभी से जुट जाए।
ये पानीपत ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के लोकसभा चुनाव प्रभारी गजेन्द्र सलूजा ने एल्डिको स्थिति करनाल लोकसभा चुनाव हेतु बने चुनाव कार्यालय ग्रामीण विधान सभा के कार्यालय पर , पानीपत ग्रामीण विधानसभा चुनाव समिति की बैठक लेते हुए कही।
गजेंद्र सलूजा ने कहा की मनोहर लाल के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने स्वच्छ शासन प्रशासन दिया तथा भय मुक्त वातावरण प्रदेश में बनाया.उन्होंने कहा की सभी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा से कार्य करें ताकि भाजपा प्रत्याशी मनोहर लाल को भारत में नंबर एक की जीत दिलाई जा सके।गजेंद्र सलूजा ने कार्यकर्ताओ को फील्ड में काम करने के टिप्स भी दिए।
भाजपा लोक सभा मीडिया सह संयोजक ईश कुमार राणा ने मीडिया के महत्व पर विस्तृत प्रकाश डाला। बैठक का संचालन ग्रामीण विधानसभा चुनाव के सह संयोजक कृष्ण आर्य ने किया ।धन्यवाद ज्ञापन सुरेंद्र जोगी ने किया।
बैठक में मुख्य रूप से भाजपा राष्ट्रीय मीडिया सह प्रमुख डा राजबीर आर्य, अर्जुन शर्मा सुरेश गुंभर, प्रदीप अग्रवाल, अशोक चौहान कपिल राणा,अमित राणा,अवतार शास्त्री, बिट्टू प्रजापत,सुदर्शन पाराशर,अजमेर मालिक, पवन जांगडा,दयानंद राठी,सुनील शर्मा,काकू मलिक, जय करण तथा ईश कुमार राणा आदि मौजूद थे।

Comments