योग दिवस के उपलक्ष्य में मैराथन आज
BOL PANIPAT , 18 जून। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के दृष्टिगत आज 19 जून सोमवार को पानीपत शहर में मैराथन दौड़ का आयोजन किया जायेगा।
उपायुक्त वीरेंद्र कुमार दहिया ने बताया कि 21 जून को आयोजित होने वाले नौवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के दृष्टिगत 19 जून सोमवार को पानीपत में मैराथन दौड़ का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस मैराथन दौड़ में हजारों की संख्या में खिलाड़ी, विद्यार्थी, शिक्षक और आम नागरिक भाग लेंगे। मैराथन दौड़ मॉडल टाउन स्थित शिवाजी स्टेडियम से 19 जून को प्रातः 7.30 बजे शुरू होगी। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की है कि इस मैराथन में बढ़ चढ़कर भाग लें। उन्होंने कहा कि आज की इस भागदौड़ भरी जिंदगी के कारण लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह हो रहे हैं। लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत होना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोग योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाकर तनाव रहित जीवन अपनाएं।

Comments