कलेक्टर रेट निर्धारित करने को लेकर बैठक.
BOL PANIPAT, 18 मार्च। जिला राजस्व अधिकारी राजकुमार भोरिया की अध्यक्षता में कलेक्टर रेट निर्धारित करने को लेकर लघु सचिवालय के सभागार में जिले के सभी तहसीलदारों, नायब तहसीलदारों की बैठक सम्पन्न हुई। जिला राजस्व अधिकारी ने बताया कि जिले में जनता के हितों को ध्यान रखते हुए विभिन्न स्थानों पर कलेक्टर रेट में वृद्धि की गई है। यह वृद्धि 1 अप्रैल 2023 से 31 मार्च 2024 तक लागू रहेगी।
जिला राजस्व अधिकारी ने बताया कि मुख्य तौर पर कलेक्टर रेट की यह वृद्घि राष्ट्रीय राजमार्ग के विस्तार वाले स्थान और कृषि क्षेत्र में की गई है। बैठक में रिहायशी कॉमर्शियल के अलावा कॉलोनियों के कलेक्टर रेट भी निर्धारित किए गए।

Comments