मेगा टेलेंट हंट शो : दूसरे दिन गायन, वादन और क्विज की हुई प्रतियोगिताएं
एसडी पीजी कॉलेज पानीपत में मेगा टेलेंट हंट शो का दूसरा दिन
कुरुक्षेत्र विश्वविधालय के युवा एवं सांस्कृतिक विभाग के निर्देशानुसार हो रहा आयोजन
ऐसे आयोजन न सिर्फ युवाओं के हुनर को पंख बल्कि उन्हें हौसला और आत्मविश्वास भी देते है: डॉ अनुपम अरोड़ा
BOL PANIPAT : 09 सितम्बर, एसडी पीजी कॉलेज पानीपत में कुरुक्षेत्र विश्वविधालय के युवा एवं सांस्कृतिक विभाग के निर्देशानुसार छात्र-छात्राओ में छिपी प्रतिभा एवं टैलेंट को उजागर करने हेतू तथा उन्हें उचित मंच प्रदान करने के उद्देश्य से टेलेंट हंट शो आयोजन के दूसरे दिन गायन, वादन और क्विज की प्रतियोगिताए आयोजित की गई । दूसरे दिन की प्रतियोगिताएं प्राचार्य डॉ अनुपम अरोड़ा, सांस्कृतिक गतिविधियों की प्रभारी डॉ मोनिका खुराना, डॉ संगीता गुप्ता, प्रो अन्नू आहूजा, प्रो डेनसन डी पॉल, प्रो मणि, प्रो मधु गुप्ता, प्रो मानवी सारस्वत आदि की देख-रेख में हुई । आज के सभी विजेता विद्यार्थियों को न सिर्फ नकद पुरस्कारों एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया बल्कि उन्हें कुरुक्षेत्र विश्वविधालय के प्रतिष्ठित यूथ फेस्टिवल, रत्नावली तथा ऐसी ही अन्य बड़ी प्रतियोगिताओ और सांस्कृतिक गतिविधियों में कॉलेज का प्रतिनिधित्व करने का अवसर भी मिलेगा । गायन, वादन और क्विज प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों का प्रदर्शन सर्वोत्तम रहा ।
डॉ अनुपम अरोड़ा ने कहा कि अब विद्यार्थी पढ़ाई के अलावा भी अन्य दूसरे क्षेत्रो में अपना भविष्य बना सकते है । जीवन को अर्थपूर्ण, उद्देश्यपूर्ण एवं उर्जावान बनाए रखने के लिए अध्ययन के साथ-साथ इस प्रकार की सांस्कृतिक एवं साहित्यिक गतिविधियों में भाग लेना आवश्यक है। उन्होनें कहा कि पंख ही काफी नहीं हैं आसमानों के लिए हौसला भी चाहिए ऊँची उड़ानों के लिए और इस प्रकार के आयोजनों से छात्र-छात्राओं में हौंसला पैदा होता है और उनका आत्म-विश्वास बढ़ता है । कुरुक्षेत्र विश्वविधालय द्वारा आयोजित वार्षिक युवा महोत्सव, रत्नावली एवं इसी प्रकार के अन्य अंतर-महाविधालय और अंतर-विश्वविधालय में आयोजित प्रतियोगिताओं में भाग लेने का अवसर इन युवाओं को मिलेगा जिसका इन्हें जीवन में भरपूर लाभ मिलेगा ।
डॉ मोनिका खुराना ने कहा कि कॉलेज में टैलेंट शो में भाग लेना या उसका हिस्सा बनना छात्रों के लिए केवल मनोरंजन का साधन नहीं है बल्कि यह उनके व्यक्तिगत और व्यावसायिक विकास के लिए एक बेहतरीन मंच है । स्टेज पर आकर सैकड़ों लोगों के सामने परफॉर्म करने से मंच का डर खत्म होता है और आत्मविश्वास बढ़ता है । कई बार छात्रों को खुद नहीं पता होता कि वे किसी चीज़ में कितने माहिर हैं । टैलेंट शो उन्हें अपनी क्षमताओं को पहचानने और निखारने का मौका देता है । पढ़ाई और असाइनमेंट के दबाव के बीच, टैलेंट शो छात्रों के लिए एक बेहतरीन ‘स्ट्रेस बस्टर’ का काम करता है ।
गायन प्रतियोगिता का परिणाम –
प्रथम शिवानी बीए-अंग्रेजी ऑनर्स
द्वितीय अनुज एमए
तृतीय अभिषेक और मिष्टी बीएससी
वादन प्रतियोगिता का परिणाम –
प्रथम शिवम् बीए-प्रथम
द्वितीय दीपक बीसीए-तृतीय
तृतीय प्रशांत और वैभव एमए एवं बीए-प्रथम
प्रश्नोत्तरी के विजेता इस प्रकार रहे:
प्रथम लक्ष्य, नितिन और आर्यन बीए-द्वितीय
द्वितीय वंश, गोविन्द और केशव एमए अंग्रेजी-द्वितीय
तृतीय इशिका, वर्षा और स्नेहा बीए
इस अवसर पर स्टाफ सदस्यों में डॉ संगीता गुप्ता, डॉ एसके वर्मा, डॉ मोनिका खुराना, डॉ संतोष कुमारी, डॉ सुशीला बेनीवाल, डॉ दीपा वर्मा, डॉ राहुल जैन, प्रो जुगमती, प्रो कविता, प्रो किरण मलिक, दीपक मित्तल आदि मौजूद रहे ।

Comments