अर्जी मेरे श्याम को 1 जनवरी की शाम को
BOL PANIPAT : साल का पहला दिन तीन बाणधारी मित्र मण्डल पानीपत के द्वारा नए साल के उपलक्ष्य में पानीपत की पावन धरा पर 1 जनवरी 2024 की शाम 4.15 बजे से कलयुग के अवतारी बाबा श्याम जी का भव्य संकीर्तन सैक्टर 13-17, दशहरा ग्राउण्ड में मनाया जा रहा है। मण्डल द्वारा भव्य दरबार भव्य श्रृंगार एवं भव्य पण्डाल एवं भव्य बाबा की रसोई की व्यवस्था की गई है। जिसमें हजारों की संख्या में श्याम प्रेम आने की उम्मीद को देखते हुए सारी तैयारियां की गई हैं।
गौरतलब है कि तीन बाणधारी मित्रमण्डल द्वारा 21000 अर्जियां पानीपत शहर के विभिन्न स्थानों से भक्तों तक पहुँचाई गई थीं। यह अर्जियां सभी श्याम प्रेमियों द्वारा लिखकर 1 जनवरी को होने वाले कीर्तन में मण्डल द्वारा सजाए गए पोस्ट ऑफिस में डाली जायेंगी।
मण्डल के प्रधान मनोज जैन ने जानकारी देेते हुए बताया कि अर्पित की गई अर्जियां जल्द से जल्द खाटू धाम मन्दिर राजस्थान में श्याम बाबा तक पहुँचाई जायेंगी और मण्डल द्वारा बाबा को अर्पित की गई अर्जियों के विषय में प्रार्थना की जायेगी ताकि श्याम बाबा सबकी मनोकामना पूरी करें।
आयोजन स्थल पर उपस्थित पदाधिकारियों ने बताया कि चुलकाना धाम समालखा से लाई गई रज में खाटू धाम से लाए गए इत्र में खजाना मिलाकर श्याम प्रेमियों में वितरित किया जायेगा।

Comments