Thursday, May 14, 2026
Newspaper and Magzine


विश्व रेडक्रॉस दिवस पर मानवता का संदेश, निकलेगी जागरूकता रैली व लगेगा विशाल रक्तदान शिविर: उपायुक्त डॉ विरेंदर कुमार दहिया

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at May 7, 2026 Tags: , , , , ,

युवाओं को रक्तदान और नशामुक्ति के लिए प्रेरित करेगा रेडक्रॉस, 8 मई को जिला स्तरीय कार्यक्रम

BOL PANIPAT , 7 मई। उपायुक्त एवं जिला रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष डॉ. विरेंदर कुमार दहिया के मार्गदर्शन में विश्व रेडक्रॉस दिवस 8 मई के उपलक्ष्य में जिला स्तर पर विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस वर्ष विश्व रेडक्रॉस दिवस की थीम यूनाईटिड इन हिम्यूनिटी रखी गई है, जिसके माध्यम से मानवता, सेवा और सहयोग का संदेश आमजन तक पहुंचाया जाएगा।

रेडक्रास सचिव गौरव रामकरण ने बताया कि रेडक्रॉस संस्था विश्व के 193 देशों में शांति, मानव सेवा और आपदा राहत कार्यों के लिए जानी जाती है। रेडक्रॉस से जुड़े पदाधिकारी, कर्मचारी, सदस्य एवं स्वयंसेवक हर संकट की घड़ी में जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए तत्पर रहते हैं।

उन्होंने बताया कि जिला रेडक्रॉस सोसायटी पानीपत द्वारा 8 मई को रेडक्रॉस भवन परिसर में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें नगराधीश टिनू पोशवाल बतौर मुख्यअतिथि पधारेंगी। कार्यक्रम के तहत युवाओं और आमजन को रक्तदान के प्रति जागरूक करने तथा नशे से दूर रहने का संदेश देने के लिए जागरूकता रैली निकाली जाएगी। इसके साथ ही स्वास्थ्य जांच शिविर एवं जरूरतमंद मरीजों के लिए विशाल रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया जाएगा।

गौरव रामकरण ने जिले के युवाओं, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में भाग लेकर मानव सेवा के इस अभियान को सफल बनाने की अपील की। उन्होंने बताया कि जागरूकता रैली सुबह 10:30 बजे रेडक्रॉस भवन से शुरू होकर गुरुद्वारा टर्न, रेलवे रोड, सिविल अस्पताल, बस स्टैंड और रेड लाइट चौक से होते हुए पुन: रेडक्रॉस भवन पहुंचेगी। रैली के माध्यम से लोगों को रक्तदान, स्वास्थ्य जागरूकता और नशामुक्ति का संदेश दिया जाएगा।

Comments


Leave a Reply