युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा जिला पानीपत में सरकार की प्रमुख योजनाओं पर कार्यशाला का आयोजन
BOL PANIPAT , 21 जुलाई। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा पानीपत स्थित पी.सी.सी अकादमी में कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत युवाओं को सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभ के बारे में बताया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित हरियाणा के मशहूर प्रेरक वक्ता राजीव परुथी ने युवाओं को आत्मनिर्भरता और सकारात्मक सोच के महत्व के बारे में प्रेरित किया।
युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के रा. यु. को सार्थक कुमार ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार ने युवाओं के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं शुरू की हैं जिनमें शिक्षा, रोजगार खेल एवं स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में सहायता प्रदान की जा रही है। उन्होंने युवाओं को बताया कि कैसे वे इन योजनाओं के लिए आवेदन कर सकते हैं और उनका लाभ उठा सकते हैं। लेखाकार एवं कार्यक्रम सहायक मोहित राठी ने युवाओं से आग्रह किया कि वे इन योजनाओं का लाभ उठाएं और अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए इनका उपयोग करें।
जिला युवा अधिकारी विनीत गहलावत ने बताया कि इन योजनाओं के माध्यम से हमारे युवा अपने कौशल को विकसित कर सकते है। इस अवसर पर पानीपत के प्रसिद्ध समाजसेवी एवं निदेशक क्यू.पी.ए तरुण लाहोत, हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद के अवॉर्डी सारथी उपमन्यु, जिला जेल पानीपत के पूर्व सुपरवाइजर पदम कुमार, सहायक सचिव नवीन कुमार व योगीराजवाई. एन. जे. क्लब मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Comments