Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


विधायक प्रमोद विज के कार्यालय ने आंगनवाड़ी वर्कर्स के स्वागत में किये विशेष इन्तज़ाम

By LALIT SHARMA , in Politics , at February 25, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 25 फरवरी, पानीपत शहर से विधायक प्रमोद विज के कार्यालय के बाहर धरना दे रही आंगनवाड़ी वर्कर्स के सत्कार में विधायक कार्यालय कोई कसर बाकी नही छोडना चाहता । इस क्रम में जंहा रजाई गद्दों का इन्तजाम किया गया है वंही भोजन की भी व्यवस्था की गयी है। यही नही पेयजल व चाय की भी निरन्तर सेवा जारी है।
पार्षद सुनील सोनी ने बताया कि आंगनवाड़ी वर्कर्स रात को भी विधायक कार्यालय के बाहर धरना पर रहेंगे ।

इसलिए मानवता के नाते व यह समझते हुए कि धरने पर बैठी महिलाएं भी उनकी बहनो के समान है यह व्यवस्था अमल में लाई गयी है।सुनील सोनी ने कहा कि विधायक प्रमोद विज शहर से बाहर हैं एवम् सारी व्यवस्था करने के निर्देश स्वयं विधायक ने दिये। सुनील सोनी ने कहा कि शहर विधायक बहुत ही नेकदिल व दरियादिल इन्सान हैं। धरना बेशक सरकार के खिलाफ है लेकिन जनतन्त्र में इन बहनों का यह संवैधानिक अधिकार है । लेकिन विधायक कार्यालय का भी यह कर्तव्य है कि मेहमान नवाजी में कोई कसर बाकी ना रहे । विधायक के मानवीय कदम की सर्वत्र प्रशंसा की जा रही है।

Comments