Monday, May 25, 2026
Newspaper and Magzine


मोबाइल स्नेचिंग करने का आरोपी गिरफ्तार. मोबाइल बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at March 16, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT, 16 मार्च : सीआईए वन पुलिस टीम ने पट्टीकल्याणा के पास गुलशन ढाबा के नजदीक साईकिल सवार श्रमिक से मोबाइल स्नेचिंग करने के आरोपी को रविवार शाम को टोल प्लाजा के पास सेक्टर 18 ग्रीन बेल्ट सड़क से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान सोनीपत के रसूलपुर गांव निवासी विरेंद्र के रूप में हुई है।

सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया कि उनकी टीम को रविवार शाम को गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि संदिग्ध किस्म का एक युवक टोल प्लाजा के नजदीक सेक्टर 18 ग्रीन बेल्ट सड़क पर किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश देकर युवक को काबू किया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान विरेंद्र पुत्र रोशन लाल निवासी रसूलपुर सोनीपत के रूप में बताई। गहनता से पूछताछ करने पर आरोपी ने गांव निवासी अपने एक दोस्त के साथ 22 फरवरी को बाइक पर सवार होकर पट्टीकल्याणा के पास गुलशन ढाबा के नजदीक साईकिल सवार एक युवक से मोबाइल स्नेचिंग करना स्वीकारा। मोबाइल स्नेचिंग की उक्त वारदात बारे थाना सनौली नितिन पुत्र बबलू निवासी हैदरपुर औरेथा यूपी हाल किरायेदार सीताराम कॉलोनी समालखा की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।

प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया वह और वारदात में शामिल फरार उसका साथी आरोपी नशा करने के आदी हैं। नशे की लत पूरी करने के लिए पैसों की जरूरत पड़ी तो दोनों ने मिलकर मोबाइल स्नेचिंग की उक्त वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस ने आरोपी विरेंद्र के कब्जे से स्नेच किया मोबाइल फोन बरामद कर सोमवार को पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया। वारदात में शामिल फरार इसके साथी आरोपी को भी जल्द की गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Comments