8 किलो 500 ग्राम गांजा सहित नशा तस्कर गिरफ्तार।
BOL PANIPAT : 23 अप्रैल 2025, सीआईए थ्री पुलिस टीम ने सिवाह स्टेडियम के पास एक नशा तस्कर को 8 किलो 500 ग्राम गांजा (नशीले पदार्थ) सहित काबू किया। आरोपी की पहचान धर्मेंद्र निवासी जवाहरा सोनीपत के रूप में हुई है।
सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि जिला पुलिस द्वारा नशा तस्करी की वारदातों पर अंकुश लगा आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया हुआ है। सीआईए थ्री पुलिस टीम को मंगलवार देर शाम को गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली की संदिग्ध किस्म का एक युवक हाथ में प्लास्टिक कट्टा लिए चौटाला रोड पर स्टेडियम की और से बस अड्डा की तरफ आ रहा है। युवक के पास मादक पदार्थ होने की संभावना है। पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान धर्मेंद्र पुत्र रणधीर निवासी जवाहरा सोनीपत के रूप में बताई।
पुलिस टीम ने नियमानुसार ड्यूटी मेजिस्ट्रेट ईटीओ ध्रुव गोस्वामी की मौजूदगी में युवक के प्लास्टिक कट्टे की तलाशी ली तो गांजा नशीला पदार्थ बरामद हुआ। बरामद गांजा का वजन करने पर 8 किलो 500 ग्राम पाया गया।
प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया वह नशा करने का आदी है। आरोपी अपनी नशे की लत पूरी करने व गांजा बेचकर शार्टकट तरिके से पैसे कमाने के लिए करीब 1 सप्ताह पहले उत्तराखंड से 9 किलो गांजा कम कीमत पर खरीदकर लाया था। आरोपी ने जिसमें से करीब 500 ग्राम गांजा नशा करने में खर्च कर दिया। मंगलवार को बचे 8 किलो 500 ग्राम गांजा को लेकर आरोपी बेचने के लिए ग्राहक की फिराक में धूम रहा था।
आरोपी के खिलाफ थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर बुधवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से नशा सप्लायर के ठीकानों का पता लगा काबू करने का प्रयास करेंगी।

Comments