Friday, March 13, 2026
Newspaper and Magzine


अलग-अलग स्थान से दो युवक काबू, 29 बोलत अवैध शराब बरामद।

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at February 11, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 11 फरवरी 2022, शराब की अवैध तस्करी में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ जिला पुलिस का अभियान निरंतर जारी। अलग-अलग स्थान से दो युवक काबू, 29 बोलत अवैध शराब बरामद। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ट ने जानकारी देते हुए बताया की पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन के कुशल नेतृत्व व मार्गदर्शन में जिला पुलिस द्वारा अवैध शराब की तस्करी, जूआ, सट्टा खाईवाली सहित अन्य अपराधिक वारदातों में संलिप्त आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया गया है। अभियान के तहत वीरवार को जिला पुलिस की विभिन्न टीमों ने मुस्तेदी के साथ गश्त के दौरान अलग-अलग स्थान से दो युवको को अवैध शराब सहित काबू किया। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से 29 बोतल अवैध शराब बरामद हुई। आरोपियों के खिलाफ संबधित थाना में एक्साइज एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाही अमल में लाई गई।

उन्होने बताया वीरवार को गश्त के दौरान थाना चांदनी बाग पुलिस की एक टीम गंगापुरी रोड पर मौजूद थी। टीम को गुप्त सूचना मिली की गली नंबर 4 में एक युवक अवैध रूप से शराब बेच रहा है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दंबिस दे आरोपित युवक को 58 पव्वे देसी शराब सहित काबू किया। आरोपी की पहचान राजू पुत्र रामदेव निवासी गली नंबर 4 गंगापुरी रोड पानीपत के रूप में हुई। इसी प्रकार थाना तहसील केंप पुलिस की टीम ने गश्त के दौराम मिली गुप्त सूचना पर दंबिस देते हुए देवी मंदिर के नजदीक गंदा नाला के पास से रविंद्र पुत्र खिलाराम निवासी हरिसिंह कालोनी पानीपत को 15 बोतल अवैध देसी शराब सहित गिरफ्तार किया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ट ने कहा कि जिला पुलिस द्वारा यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। मादक पदार्थ, शराब की अवैध तस्करी, जूआ सट्टा खाईवाली सहित तमाम अन्य गैर कानूनी गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों पर जिला पुलिस की विभिन्न टीमें विशेष नजर बनाए हुए है। ऐसी गैर कानूनी गतिविधियां करने वाले आरोपियों कि सुचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी और असामाजिक तत्वों पर तुरंत कानूनी कार्रवाई अमल मे लाई जाएगी।

Comments