मोहित शर्मा बने पानीपत जिला युवा प्रधान. संजीव विशिष्ठ समालखा प्रधान नियुक्त.
समाज द्वारा दी गई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाऊंगा: मोहित शर्मा
BOL PANIPAT : राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंस्था इकाई परशुराम ब्राह्मण महासंस्था व अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक स्थानीय परशुराम कालोनी स्थित परशुराम मंदिर में हुई। जिसमे मुख्य रूप से परम पूज्य गुरुदेव 1008 स्वामी ब्रह्मऋषि महंत श्रीनाथ जी महाराज, सत गाहडू लाल गद्दी से परम पूज्य गोस्वामी वेद प्रकाश जी के सुपुत्र आचार्य किशोर गोस्वामी जी महराज का पावन सानिध्य और आशीर्वाद रहा। बैठक में राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंस्था के प्रदेश संगठन प्रभारी कपिल शर्मा और जिला प्रधान संजय शर्मा ने महासंस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदित्य मिश्रा व प्रदेश अध्यक्ष वरुण शर्मा से विचार विमर्श कर कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए प्रसिद्ध समाजसेवी मोहित शर्मा को पानीपत जिला युवा प्रधान और समालखा से संजीव विशिष्ठ बिहोली को समालखा हल्का प्रधान नियुक्त किया गया। इस अवसर पर संत समाज व जिला प्रधान ने नव नियुक्त जिला युवा प्रधान मोहित शर्मा व हलका समालखा प्रधान संजीव वशिष्ठ बिहोली को नियुक्ति पत्र देकर प्रधान नियुक्त किया और पगड़ी पहनाकर, फूल मालाओं से स्वागत कर मुंह मीठा करवाया और प्रधान बनने की शुभकामनाएं दी। संत समाज ने अपने विचारों से सनातन संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए आह्वान किया और युवाओं को नशे से दूर रहने का आह्वान किया। नवनियुक्त जिला युवा प्रधान मोहित शर्मा और हलका समालखा प्रधान संजीव वशिष्ठ ने अपने विचार रखते हुए कहा कि संस्था ने जो जिम्मेदारी हमे सौंपी है पूरा विश्वास दिलवाते है कि हम इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ समाज हित में कार्य करेंगे और समाज की एकजुटता, युवाओं को ज्यादा से ज्यादा संगठन से जोड़ने का कार्य करेंगे। सभा में उपस्थित सभी ने फूल माला पहनाकर मुंह मीठा करवाया और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला प्रधान संजय शर्मा, प्रदेश संगठन प्रभारी कपिल शर्मा, परशुराम मंदिर के प्रधान सुशील शर्मा, कैशियर नारायण दत्त शर्मा, बनारसी दास शर्मा, मोना शर्मा, किरण शर्मा, ऋषभ शर्मा, डॉ• दीप शर्मा, करण शर्मा, हर्ष शर्मा, जगमोहन शर्मा, सौरव शर्मा, विजय शर्मा, सुरेन्द्र, हर्ष, रवि, मोनू समेत समाज के तमाम सम्मानित लोग उपस्थित रहे।

Comments