Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


शहर को साफ सुथरा रखने के लिए और प्रयास करने होंगे: निगम कमीशनर एवं अतिरिक्त उपायुक्त डॉ.पंकज

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at January 10, 2025 Tags: , , , , ,

-निगम शहर के आवारा पशुओं को पहुंचायेगा गौशाला
-निगम कमिशनर ने समाधान शिविर में आने वाली समस्याओं के समाधान में तेजी लाने के दिए निर्देश
-बैठक में निगम कमिशनर ने अधिकारियों से मांगे सुझाव

BOL PANIPAT, 10 जनवरी। जिला सचिवालय में निगम कमीशनर एवं अतिरिक्त उपायुक्त डॉ.पंकज ने शुक्रवार को दोपहर बाद निगम अधिकारियों की बैठक ली व निगम में साफ सफाई व अन्य कई एजेंडे को लेकर अधिकारियों से अपडेट लिया। अतिरिक्त उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे शहर की साफ सफाई में किसी भी तरह की कोई कोर कसर बाकी न रहने दें। इस कार्य में ओर गति लायें।
  निगम कमीशनर ने कहा कि शहर में आवारा पशुओं को लेकर जो अभियान चलाया जा रहा है। उसके प्रति अधिकारियों को ओर गंभीरता से कार्य करना होगा। जहां जहां आवारा पशुओं का जमावड़ा है वहां से उन्हें गऊशाला में भेजने की कार्यवाही तुंरत करें।
निगम कमिशनर ने कहा कि समाधान शिविर में जो शिकायतें ले रहे उन्हें तुंरत दुरस्त करना होगा। इसमें किसी भी प्रकार की देरी न करें। नागरिकों को प्रशासन से काफी उम्मीदे है। उनकी उम्मीदों पर हमें खरा उतरना है। निगम कमिश्नर ने स्वामीत्व की शिकायतें पर भी संज्ञान लेने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। निगम कमिश्नर ने बचे हुए डयूज को लेकर भी ठोस कदम उठाने की बात कही।
  इस मौके पर निगम संयुक्त आयुक्त मनी त्यागी, डीएमसी अरूण भार्गव,एसई पुनीत कुमार, सीएओ राजेश गर्ग के अलावा अनेक अधिकारी मौजूद रहे।

Comments