जिलेभर में 40 हजार से अधिक कार्यकर्ता सुनेंगे मन की बात : डॉ अर्चना गुप्ता
BOL PANIPAT : समालखा : मन की बात कार्यक्रम को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता ने समालखा में जी.टी रोड स्थित भाजपा कार्यकर्ता संजय छौक्कर के कार्यालय पर समालखा ग्रामीण मण्डल एवं शहरी मण्डल कि संयुक्त बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता ने आगामी 30 अप्रैल 2023 को होने वाली प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को लेकर बैठक की। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता ने बताया कि भाजपा कार्यकर्ता पानीपत जिले में 400 से अधिक स्थानों पर मन की बात कार्यक्रम सुनेंगे और जिसमें 40000 से अधिक लोगों एवं कार्यकर्ता शामिल होंगे। मन की बात कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ता में काफी उत्साह और ऊर्जा देखा जा रहा है । डॉ अर्चना गुप्ता ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी का संगठन सभी पार्टियों की तुलना में सर्वाधिक मजबूत एवं सर्वाधिक कार्यकर्ता वाला संगठन है। भाजपा ने वोट लिस्ट के अनुसार पन्ने प्रमुख ईकाई तक का निर्माण कर चुके हैं। जबकि अन्य पार्टियों में प्रदेश ईकाई और जिला ईकाई तक का गठन नहीं हो पाया है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि भाजपा कार्यकर्ता की मेहनत का नतीजा है कि मोदी और मनोहर गरीब कल्याण योजनाओं से जन-जन का भला कर रहे हैं।

Comments