Tuesday, April 14, 2026
Newspaper and Magzine


पानीपत ग्रामीण हल्के की बाहरी कॉलोनियों में विकास की बाढ़ सी आ गई है : विजय जैन

By LALIT SHARMA , in Politics , at September 12, 2022 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : आज अपने जनसंपर्क अभियान के तहत पानीपत ग्रामीण हलके के लोकप्रिय नेता पार्षद विजय जैन ने हल्के की बाहरी कॉलोनियों धूप सिंह नगर भारत नगर व वार्ड नंबर 13 साईं कॉलोनी में घर घर जाकर के लोगों से मिले और अपने जनसंपर्क अभियान के तहत उन्होंने साईं कॉलोनी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा के भाजपा सरकार में पानीपत ग्रामीण हल्के की बाहरी कॉलोनियों में विकास की बाढ़ सी आ गई है कांग्रेस सरकार में इन कालोनियों का बुरा हाल था पैदल चलना भी दुभर हो गया था आज अमृत योजना के तहत इन कालोनियों में बिजली पानी और सेवर की व्यवस्था का कार्य सुचारू रूप से चल रहा है. मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्व में पूरे हरियाणा में विकास कार्य चल रहे हैं . जैन ने कहा है कि मैं ग्रामीण हलके की जनता की सेवा के लिए सदैव आपके बीच में रहूंगा . आपके सुख दुख का साथी बन कर के आपके परिवारिक सदस्य के तहत आपकी सेवा करता रहूंगा. इस अवसर पर उनके साथ अंकित अग्रवाल , डॉक्टर सेहताब सैनी, धरम वीर सैनी, बलदेव राज, हनुमान अरोड़ा, जगदीश डोलिया, सरदार अर्जुन सिंह, आशु सैनी, विशाल सैनी, बबलू , रामदेव वर्मा, बलविंदर जांगड़ा, रामफल वर्मा, सत्यवान, प्रेम कश्यप ,ओम प्रकाश, रविंदर अग्रवाल, कंवरपाल, जॉनी शर्मा, सतवीर शर्मा ,राकेश सिंगला आदि लोग उपस्थित थे

Comments