Wednesday, July 1, 2026
Newspaper and Magzine


96 प्रतिशत से अधिक वितरित किए गणना प्रपत्र, अभियान समयबद्ध तरीके से जारी: उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at June 30, 2026 Tags: , , , , , ,

मतदाता पुनरीक्षण अभियान को मिली नई रफ्तार, जिला स्तर पर सत्यापन कार्य में उल्लेखनीय प्रगति

21 हजार से अधिक प्रपत्र प्राप्त, 74 हजार से अधिक ईएफ अपलोड

 प्रशासन पूरी तरह सक्रिय, लोकतंत्र की मजबूती के लिए त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करने में जुटा प्रशासन

BOL PANIPAT , 30 जून। विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर-2026) के तहत जिला में मतदाता सूची को त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाने का कार्य तेज गति से जारी है। जिला स्तर पर अब तक अभियान के अंतर्गत 96,687 (100 प्रतिशत) गणना प्रपत्र वितरित किए जा चुके हैं।

जिला प्रशासन को अब तक 87,556 (90.57 प्रतिशत) गणना प्रपत्र प्राप्त हो चुके हैं। इसी प्रकार 21,234 बीएलओ द्वारा वितरित ई एफ, 74,656 नेट ई एफ, 2,352 (2.4 प्रतिशत) बीएलओ द्वारा अपलोड किए गए ई एफ, 20,880 (21.61 प्रतिशत) बीएलओ द्वारा सत्यापित ई एफ, 91,898 (9.51 प्रतिशत) मैप्ड आधार, 1,09,178 (11.29 प्रतिशत) मैप्ड मोबाइल तथा 7,804 (0.81 प्रतिशत) ऐसे मतदाता चिन्हित किए गए हैं जिनका कोई मैपिंग विवरण उपलब्ध नहीं है।

    उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने कहा कि विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण अभियान लोकतंत्र को और अधिक सशक्त एवं पारदर्शी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। हमारा उद्देश्य प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सही एवं अद्यतन रूप में दर्ज करना है। जिला प्रशासन पूरी गंभीरता और प्रतिबद्धता के साथ इस अभियान को समयबद्ध ढंग से आगे बढ़ा रहा है। बीएलओ  सत्यापन कार्य कर रहे हैं तथा प्राप्त प्रपत्रों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जा रहा है।

उपायुक्त ने कहा कि मैं सभी नागरिकों से अपील करता हूं कि वे बीएलओ का सहयोग करें और मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं। उन्होंने बताया कि अभियान की प्रतिदिन समीक्षा की जा रही है और निर्धारित समयसीमा के भीतर शत-प्रतिशत सत्यापन पूरा करने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

Comments


Leave a Reply