Thursday, April 16, 2026
Newspaper and Magzine


आप जिला कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया शहीद भगत सिंह का जन्म दिवस

By LALIT SHARMA , in Politics , at September 28, 2022 Tags: , , , , ,

-शहीद भगत सिंह के आदर्श विचार व अतुल्य बलिदान से युवाओं को मिलती है प्रेरणा: सुखबीर मलिक

BOL PANIPAT ,28 सितम्बर। आम आदमी पार्टी के सनौली रोड स्थित जिला कार्यालय में शहीद ए आजम भगत सिंह का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया। आप के जिला अध्यक्ष सुखबीर मलिक व जिला संगठन मंत्री राकेश चुघ सहित पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने शहीद भगत सिंह के फोटो पर पुष्प अर्पित करके उनको याद किया। आप के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने शहीद भगत सिंह के आदर्शों व विचारों पर चलने का संकल्प लिया गया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष सुखबीर मलिक ने कहा कि देश को आजाद करवाने में भगत सिंह जैसे शहीदों का अहम योगदान रहा है। शहीद भगत सिंह के आदर्श विचार व अतुल्य बलिदान से आज के युवाओं को प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि आप की अरविंद केजरीवाल सरकार द्वारा भगत सिंह के जन्मोत्सव पर दिल्ली में अनेकों स्थानों पर रक्तदान शिविर लगाये गये है और पंजाब सरकार द्वारा प्रदेशभर में भगत सिंह का जन्मदिन मनाया गया। उसी तर्ज पर हरियाणा प्रदेश में भी आप के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदेशभ में शहीद भगत सिंह का जन्मदिन मनाया गया। वहीं जिला संगठन मंत्री राकेश चुघ ने कहा कि आज भगत सिंह को यदि हमने सच्ची श्रद्धांजलि देनी है तो हमें उनकी तरह ही अपने चरित्र निर्माण पर ध्यान देना होगा। हर व्यक्ति को शहीद भगत सिंह कि तरह खुद के व्यक्तित्व को निखारना होगा। हालांकि आज हर व्यक्ति भगत सिंह के जीवन व उपलब्धिओं के बारे में जानते है लेकिन आज समय की मांग है कि उनके आदर्शों पर अम्ल किया जाये। इस मौके पर  जिला उपाध्यक्ष दीपक बगा, जिला प्रवक्ता इकबाल पानीपती व नीलम परनामी, एससी मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजकुमार पांडे, इसराना अध्यक्ष विरेंद आर्य, पानीपत ग्रामीण अध्यक्ष राजेंद्र राठी, शहरी संगठन मंत्री हरीश बजाज, ग्रामीण संगठन मंत्री कृष्ण, इसराना संगठन मंत्री महेंद्र, अलपसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष नहीम अहमद, ग्रामीण हलका उपाध्यक्ष एडवोकेट राधेश्याम, राजकुमार चमराड़ा व मोहम्मद साकीर सहित पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Comments