सांसद संंजय भाटिया ने किया नौल्था गांव में लगाए गए खण्ड स्तरीय स्वास्थ्य मेले का उदघाटन
BOL PANIPAT : 20 अप्रैल। जीवन शैली, खान-पान और अवसाद से उत्पन्न बिमारियों से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत नौल्था गांव में स्थित सीएचसी में खण्ड स्तरीय स्वास्थ्य मेले का स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजन किया गया। इस मेले में भाग लेने वाले व्यक्ति का विभाग द्वारा सम्पूर्ण स्वास्थ्य चैकअप व सभी विशेषज्ञ डाक्टरों के साथ-साथ निशुल्क दवाईयों का प्रबन्ध और रूटीन व कोविड वैक्सीनेशन की व्यवस्था की गई थी।
सांसद संजय भाटिया ने मुख्य अतिथि के रूप में मेले में पहुंचकर विधिवत रूप से रिबन काटकर मेले का शुभारम्भ किया और स्वास्थ्य लाभ के लिए मेले में दी गई चिकित्सा सेवाओं तथा सम्बन्धित विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का अवलोकन किया गया। मेले के अवलोकन के उपरांत उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार जिस तरह से लोगों के बेहतर स्वास्थ्य की चिंता कर उनके अनेक उपाय कर रही है, इस मेले को देखकर राज्य व केन्द्र सरकार का सपना पूरा होता दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि पहला सुख निरोगी काया, क्योंकि शरीर स्वस्थ होगा तो अन्य सभी सुख भी अच्छे लगेंगे। इसलिए मनुष्य को किसी भी शारीरिक हानि के समय तुरंत अपना स्वास्थ्य की जांच करवा लेनी चाहिए।
सिविल सर्जन डॉ0 जितेन्द्र कादियान ने बताया कि इस मेले में महिला एवं बाल विकास विभाग, आयुष विभाग, मलेरिया विभाग आदि द्वारा प्रदर्शनी लगाकर स्वास्थ्य के प्रति लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इस अवसर पर एनसी मैडिकल कालेज द्वारा स्वच्छ भारत मिशन व कन्या भू्रण हत्या से सम्बन्धित नुक्कड़ नाटक दिखाकर लोगों को जागरूक किया गया ताकि आमजन में सकारात्मक माहौल बने। इस मौके पर उप सिविल सर्जन नवीन सुनेजा, मनीष पासी व नौल्थ सीएचसी इंचार्ज डॉ0 रिंकु सांगवान सहित अनेकों चिकित्सक मौजूद रहे।

Comments