सबसे पहले मतदान-फिर जलपान :- गौरव रामकरण
BOL PANIPAT : 12 अप्रैल। उपायुक्त एवं जिला रैडक्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ वीरेंद्र कुमार दहिया के मार्गदर्शन में स्वीप कार्यक्रम के तहत जी. टी. रोड़ स्थित रेडक्रॉस भवन में प्राथमिक सहायता प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे विभिन्न औद्योगिक इकाइयों के कर्मचारियों को मतदान के प्रति जागरूक किया गया।
रैडक्रॉस सचिव गौरव रामकरण ने जानकारी देते हुए बताया कि मतदान दिवस के दिन सबसे पहले मतदान फिर जलपान स्लोगन के तहत लोगों को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने सभी को लोकतांत्रित मर्यादाओं को बनाए रखते हुए स्वतंत्र, निष्पक्ष व निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा व अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना वोट डालने हेतु व मताधिकार के प्रयोग के लिए शपथ दिलाई गई। साथ ही मतदान करने के लिए दिव्यांग जनों की स्वेच्छिक सहायता एवं उन्हें मतदान केंद्रों तक पहुचाने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने कहा कि लोग मतदान दिवस पर सबसे पहले वोट डाल कर आएं और बाद में अन्य काम करें क्योंकि यह कार्य सबसे जरूरी है। इस अवसर पर प्रशिक्षण अधिकारी हरमेश चंद, रक्त बैंक इंचार्ज डॉ पूजा सिंघल, रैडक्रॉस आरसीआईटी निर्देशक सोनू सिंह, वन स्टॉप सेंटर सहायक सुनील कुमार व प्रवक्ता कला बाई भारद्वाज मौजूद रहे।

Comments