Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


सांसद संजय भाटिया ने पानीपत शहर में बनने वाले चार नए रेलवे अण्डर पासों को लेकर बैठक लेते हुए इस पर समीक्षा की और अधिकारियों को दिशानिर्देश दिए

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at August 25, 2022 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT , 25 अगस्त। लोकसभा सांसद संजय भाटिया ने पानीपत शहर में बनने वाले चार नए रेलवे अण्डर पासों को लेकर वीरवार को लघु सचिवालय के सभागार में बैठक लेते हुए इस पर समीक्षा की और अधिकारियों को दिशानिर्देश दिए कि इन पर काम करने के लिए और इस दिशा में आगे बढने के लिए तत्काल प्रबंध किए जाएं।
सांसद संजय भाटिया ने बताया कि इनकम टैक्स ऑफिस के पास सैक्टर-6 में, बिशनस्वरूप कॉलोनी से वीवर्स कॉलोनी, असंध रोड पर पहले से ही बने रेलवे अण्डर पास के साथ एक और अण्डर पास और गोहाना रोड फ्लाईओवर के पास रेलवे अण्डर पास बनाए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि इन चारों अण्डर पास का टैण्डर लगाया जा चुका है और शीघ्र ही वर्क आर्डर जारी होगा। इसको लेकर हर माह समीक्षा बैठक होगी। सांसद संजय भाटिया ने बताया कि इन चारों अण्डरपास पर करीब 15 करोड़ रुपये खर्च होंगे। बैठक में पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज, मेयर अवनीत कौर, डीसी सुशील सारवान व रेलवे के अभियंता रामेश्वर दास कल्याण के साथ-साथ निगम के कार्यकारी अभियंता राजेश कौशिक व बिजली विभाग के अधिकारी भी उपस्थित थे।

Comments