नगरपालिका समालखा के चुनाव : 4 उम्मीदवारों ने अपना नाम दिया
BOL PANIPAT , 1 जून। एसडीएम समालखा एवं रिर्टनिंग अधिकारी अश्वनी मलिक ने जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार को समालखा नगरपालिका के चुनाव हेतु गौरव पुत्र जयभगवान शर्मा ने अपना नामांकन चेयरमैन पद के लिए और मनीषा देवी ने वार्ड 9 के सदस्य के चुनाव हेतु अपना नामांकन किया है। इससे पूर्व में दो उम्मीदवारों ने वार्ड-8 के लिए अपना नामांकन दिया था। नगरपालिका समालखा के चुनाव के लिए कुल 4 उम्मीदवारों ने अपना नाम दिया है।

Comments