Tuesday, May 19, 2026
Newspaper and Magzine


प्रशासन ने राष्ट्रीय पात्रता सह परीक्षा की तैयारियों को दिया अंतिम रूप. जिले में होगी नकल रहित परीक्षा: उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at May 1, 2025 Tags: , , , , ,

-2430 अभ्यर्थी, 7 परीक्षा केंद्र, 7 फ्लाईंग स्क्वायड की टीमें 10 डयूटी मजिस्ट्रेट परीक्षा कराने को तैयार
 -हर परीक्षा केंद्र पर रहेगी पुलिस की कड़ी नजर, हर केंद्र पर एम्बुलेंस आयेंगी नजर

-परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों को लाने ले जाने के लिये विभाग की  मिनी बसें निभायेंगी अपनी भूमिका

BOL PANIPAT, 1 मई। एनटीए द्वारा आयोजित की जा रही राष्ट्रीय पात्रता सह परीक्षा की तैयारियों को अंतिम रूप पहुंचाने को लेकर वीरवार को जिला सचिवालय कॉन्फ्रेंस हॉल में उपायुक्त डॉ. वीरेन्द्र कुमार दहिया ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक परीक्षा को नकल मुक्त करवाने को लेकर अधिकारियों को अहम जिम्मेदारी सौंपी व आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उपायुक्त ने कहा कि परीक्षा को सफलतापूर्वक करवाने को लेकर 7 फ्लाईंग स्क्वायड की टीमों की अहम भूमिका रहेगी। परीक्षा के लिए 10 ड्यूटी मजिस्ट्रेट इसमें अपनी जिम्मेदारियों का शिद्दत पूर्वक निर्वहन करेंगे। हर केंद्र पर पुलिस की रहेगी कड़ी नजर। उपायुक्त ने बताया कि एनटीए द्वारा आयोजित की जा रही इस परीक्षा में हर केन्द्र पर दो आब्जर्वर की ड्यूटी रहेगी।
    उपायुक्त ने कहा कि परीक्षा की वीडियोग्राफी की जाएगी व परीक्षा के समय में कोई भी मोबाइल के साथ केन्द्र में प्रवेश करने की किसी भी अभ्यर्थी को अनुमति नहीं होगी। सिर्फ परीक्षा केद्र के अधीक्षक ही अपने साथ मोबाइल रख सकते हैं। उन्होंने बताया कि सभी सातों परीक्षा केन्द्र में सात अधीक्षक नियुक्त किए गए हैं। इन सात केन्द्रों में पांच पानीपत में व दो समालखा के अंतर्गत आते हैं। पानीपत के सभी परीक्षा केन्द्रों के लिए एसडीएम ब्रह्म प्रकाश को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है व समालखा के दो केंद्रों के लिए एसडीएम अमित कुमार को जिम्मेदारी दी गई है। इन सभी की ओवरऑल इन्चार्ज जिला परिषद की सीईओ डॉ. किरण सिंह रहेंगी।
    उपायुक्त ने कहा कि सुरक्षा के दृष्टिगत व्यापक प्रबंध किए गए हैं। सभी सेंटर अधीक्षकों की अहम जिम्मेदारी इस परीक्षा को सफलतापूर्वक करवाने की रहेगी। फ्लाईंग स्क्वायड व सेंटर अधीक्षक इसमें अपनी जिम्मेदारी को अन्य से ज्यादा समझें। उपायुक्त ने बताया कि सभी सातों केन्द्रों पर सात एम्बुलेंस लगाई जाएगी। जिनमें हर प्रकार की दवाईयां मौजूद रहेगी व हर एंबुलेंस में एक डॉक्टर की ड्यूटी रहेगी।
    उपायुक्त ने परिवहन विभाग के जीएम को केन्द्रों तक अभ्यर्थियों को लाने व ले जाने के लिए बसों की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों से परीक्षा को सफलतापूर्वक करवाने को लेकर सुझाव भी मांगे।  उपायुक्त ने लाइट अवरुद्ध होने की स्थिति में परीक्षा केंद्रों पर 25-25 केवी के जनरेटर किराये पर लगाने के निर्देश दिए।
    उपायुक्त ने पुलिस उप अधीक्षक सतीश वत्स को परीक्षा केन्द्रों के बाहर भीड़ की स्थिति से निपटने के लिए पुलिस विभाग द्वारा व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि निर्धारित स्थान से पुलिस की पायलेट गाड़ी पुलिस गाड़ी के साथ ड्यूटी अधीक्षक को साथ लेकर केंद्र तक जाएगी। अधिकारी को अपने निजी गाड़ी का इस दिन प्रयोग नही करना होगा। सभी सातों अधीक्षक प्रातः: 8 बजे जिला सचिवालय पहुंचना सुनिश्चित करेंगे। इस मौके पर निगम संयुक्त आयुक्त मनी त्यागी,सीटीएम टिनू पोसवाल,पुलिस उप पुलिस अधीक्षक सतीश वत्स,  जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा, मौजूद रहे।

Comments