Tuesday, February 10, 2026
Newspaper and Magzine


कंप्यूटर साइंस विभाग के द्वारा राष्ट्रीय स्तर की गेम डेवलपमेंट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at February 21, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : दिनांक 07 फरवरी, 2022  को जी. टी. रोड स्थित  आई. बी. स्नातकोत्तर  महाविद्यालय में कंप्यूटर साइंस विभाग के द्वारा राष्ट्रीय स्तर की  गेम डेवलपमेंट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया | इस प्रतियोगिता का शुभारम्भ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग, विभागाध्यक्ष डॉ. विक्रम कुमार , सह संयोजक प्रो.अश्वनी गुप्ता , प्रो विनय भारती और कोऑर्डिनेटर प्रो दीप्ति जुनेजा के  द्वारा किया गया |

जिसमे विद्यार्थियों ने स्क्रेच के माध्यम से प्रोग्रामिंग कर गेम्स तैयार कर अपनी प्रतिभा को उजागर किया | जिसमे देश भर से प्रविष्टियाँ प्राप्त हुई | उन्होंने यह भी कहा कि पढ़ाई के साथ- साथ ऐसी रचनात्मक प्रतियोगिताएँ करवाने से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास तो बढ़ता ही है और इसके अलावा बौधिकता का भी विकास होता है | इस अवसर पर विभागाध्यक्ष डॉ. विक्रम कुमार ने कहा कि हमारा महाविद्यालय समय-समय पर विद्यार्थियों के लिए ऑफलाइन एवं ऑनलाइन प्रतियोगिताएं करवाता रहता है| 

निर्णायक मंडल की भूमिका प्रो दीप्ती व प्रो. अश्वनी गुप्ता ने निभाई | इस प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे  प्रथम स्थान –रोहित बीसीए द्वितीय वर्ष, लोकेश बीएससी तृतीय(सी.एस.)   (आई.बी पीजी कॉलेज, पानीपत),  दूसरा स्थान –रोबिन बीसीए प्रथम वर्ष, नीतू बीएससी तृतीय (सी.एस.)  (आई.बी पीजी कॉलेज, पानीपत) एवम् तीसरा स्थान – आशीष बीएससी तृतीय (सी.एस.) (आई.बी पीजी कॉलेज, पानीपत) ने ग्रहण किया। विजेताओं को प्रशस्ति पत्र के साथ सम्मानित किया गया ।

प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग ने कंप्यूटर साइंस विभाग को प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी और कहा कि आज का दौर प्रतियोगिता का दौर है और आज के समय में वो ही विद्यार्थी आगे प्रगति तरफ ज्यादा बढ़ पाता है जो पढ़ाई के साथ-साथ कुछ अलग करके दिखाता है और विद्यार्थी अपने अन्दर छिपी प्रतिभा को पहचानने में सक्षम होता है।

Comments