Thursday, June 4, 2026
Newspaper and Magzine


वर्ल्ड रेडक्रॉस डे के अवसर पर राष्ट्रीय स्तरीय स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at May 18, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आई.बी. स्नातकोत्तर महाविद्यालय पानीपत में यूथ रेडक्रॉस क्लब के तत्वाधान में वर्ल्ड रेडक्रॉस डे के अवसर पर राष्ट्रीय स्तरीय स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया | जिसका थीम नि:स्वार्थ सेवा और मानवता रहा और इस प्रतियोगिता में आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, राजस्थान और हरियाणा के  महाविद्यालयों एवं विश्विद्यालयों से  प्रतिभागियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया | इस प्रतियोगिता का उद्देश्य मानव में निस्वार्थ सेवा की भावना को बढ़ावा देना है | महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग ने कहा कि इंसान में इंसानियत और आपसी सदभाव के भाव रेड क्रॉस ही पैदा करता है | जब भी किसी देश में कोई मुसीबत आती है तो रेडक्रॉस  लोगों की सहायता करती है | वर्ल्ड रेडक्रॉस सोसाइटी भोजन की कमी, प्राकृतिक आपदाओं, युद्धों तथा महामारियों के दौरान आम लोगों की सहायता करने के लिए जानी जाती है | यूथ रेडक्रॉस सयोंजिका प्रो. सोनिया ने कहा कि रेडक्रॉस एक अंतरराष्ट्रीय संगठन है इसका मुख्य उद्देश्य मानव जीवन की रक्षा करना है | आपदा के समय यह संस्था सरकार के कार्यों को आसान करती है और अधिक से अधिक मानव जीवन की रक्षा करने का प्रयास करती है | इस प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे :-

प्रथम स्थान – सिमरन, इंदिरा गाँधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कैथल

द्वितीय स्थान – (i)सिमरन खरोर, केवीए. डीए. वी. महाविद्यालय फॉर वीमेन, करनाल |

(ii) साहिल, कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी कुरुक्षेत्र

तृतीय स्थान – मुस्कान, आई. बी. स्नातकोत्तर महाविद्यालय, पानीपत

                              राखी, हिन्दू गर्ल्स कॉलेज, सोनीपत

प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग ने यूथ रेडक्रॉस की  संयोजिका प्रो. सोनिया  और यूथ रेडक्रॉस क्लब के सदस्यों को सफल आयोजन के लिए  बधाई दी | इस अवसर पर प्रो. सोनिया, प्रो. कनक  एवं प्रो. गुरनाम आदि उपस्थित रहे |

Comments