Wednesday, May 13, 2026
Newspaper and Magzine


स्वावलंबी और सुरक्षित भविष्य के लिए है राष्ट्रीय पेंशन योजना- डीसी डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at February 5, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 5 फरवरी। डीसी डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने जानकारी देते हुए बताया कि कोई भी भारतीय नागरिक राष्ट्रीय पेंशन योजना का लाभ ले सकता है। यह योजना एक स्वावलंबी और सुरक्षित भविष्य के लिए है रामबाण है।
डीसी ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय पेंशन योजना वृद्धावस्था के दौरान वित्तीय सुरक्षा और स्थायित्व दिया जाता है, जब लोगों के पास आय का कोई नियमित स्रोत नहीं होता है। सेवानिवृत्ति योजना द्वारा सुनिश्चित किया जाता है कि लोगों के पास प्रतिष्ठापूर्ण जीवन जीने और अपनी उम्र के बढ़ते वर्षों में अपना जीवन स्तर किसी समझौते के बिना अच्छा बनाए रखने की सुविधा हो। योजना से लोगों को निवेश करने और अपनी बचत संचित करने का अवसर मिलता है।
डीसी ने बताया कि इसमें छात्र की आयु 18 से 70 साल होना चाहिए। पेंशन के लिए मासिक योगदान कम से कम 500 रुपए या वार्षिक योगदान कम से कम 6000 हजार रुपए होना चाहिए। डीसी ने जानकारी देते हुए बताया कि 60 साल की आयु के बाद पेंशन धारक के खाते में जमा होगी।
डीसी ने बताया कि पेंशन की राशि पूरी तरह वार्षिक निवेश पर निर्भर करती है। इसमें जमा राशि में से 60 प्रतिशत राशि पेंशन धारक  पहले भी निकाल सकते हैं। डीसी ने बताया कि 40 प्रतिशत राशि पेंशन के रूप में ही मिलेगी।

Comments