Saturday, April 25, 2026
Newspaper and Magzine


राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम हमें मातृभूमि के प्रति समर्पण, त्याग और गौरव का भाव सिखाता: उपायुक्त डॉ. वीरेन्द्र कुमार दहिया

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at November 6, 2025 Tags: , , , ,

-जिले में वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ पर आज  होगा भव्य आयोजन

-हर कार्यालय, हर शिक्षण संस्थान में गूंजेगा ‘वंदे मातरम’

-शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा होंगे मुख्य अतिथि, प्रधानमंत्री का भी रहेगा संदेश

BOL PANIPAT , 6 नवंबर। राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ की 150वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में शुक्रवार को पानीपत जिले के सभी सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों और पंचायत स्तर पर भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। उपायुक्त डॉ. विरेंदर कुमार दहिया ने इस संबंध में गुरुवार को जिला सचिवालय सभागार में अधिकारियों की बैठक लेकर तैयारियों की समीक्षा की और विभागवार जिम्मेदारियां सौंपीं।
    डॉ. दहिया ने बताया कि मुख्य कार्यक्रम जिला सचिवालय में होगा जो बेहद शानदार और गरिमामय तरीके से आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। उपायुक्त डॉ. दहिया ने बताया कि कार्यक्रम में बैंड की धुन पर सामूहिक रूप से ‘वंदे मातरम’ का गायन, रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और राज्य गीत का उच्चारण भी होगा। साथ ही, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअल संबोधन भी कार्यक्रम का हिस्सा रहेगा।
    उपायुक्त डॉ. दहिया ने कहा कि ‘वंदे मातरम’ केवल एक गीत नहीं, बल्कि देश की आत्मा और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। यह गीत हमें मातृभूमि के प्रति समर्पण, त्याग और गौरव का भाव सिखाता है। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर सभी विभाग प्रमुख, अधिकारी और नागरिक पूरे उत्साह से भाग लेकर इस गीत के संदेश को आगे बढ़ाएं। डॉ. दहिया ने निर्देश दिए कि सभी विभाग कार्यक्रम की फोटो व वीडियो अपनी वेबसाइट पर अपलोड करें, ताकि इस राष्ट्रीय उत्सव की झलक हर नागरिक तक पहुंचे।

सभी संस्थानों में होंगे कार्यक्रम

वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ के उपलक्ष में नगर निगम, सभी थानों, कॉलेजों, ग्राम पंचायतों, खंड कार्यालयों और अस्पतालों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें राष्ट्रीय गीत का सामूहिक गायन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ होंगी।

उपायुक्त डॉ दहिया ने सभी सरपंचों, ग्राम सचिवों, पटवारियों, चौकीदारों  को निर्देश दिए की वे इस कार्यक्रम को सफल बनाने में संबंधित विभाग का सहयोग करें। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. पंकज, पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह, एसडीएम मनदीप कुमार, एसडीएम समालखा अमित कुमार, एसडीएम इसराना नवदीप नैन, सीईओ डॉ किरण, एम डी शुगर मिल संदीप, डीईओ राकेश बूरा, डीडीपीओ राजेश शर्मा,मार्केटिंग बोर्ड के कार्यकारी अभियंता प्रदीप शर्मा, बीईओ सुनीता कादियान सहित कई अधिकारी व कॉलेज और स्कूलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Comments