Saturday, June 20, 2026
Newspaper and Magzine


नीट पुनः परीक्षा के अभ्यर्थियों को हरियाणा रोडवेज बसों में मिलेगी निःशुल्क यात्रा सुविधा

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at June 20, 2026 Tags: , , , , , ,

जिला में परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों के लिए 0180–2653850 कंट्रोल रूम स्थापित।

BOL PANIPAT , 20 जून- रविवार 21 जून 2026 को आयोजित होने वाली नीट (NEET) पुनः परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को हरियाणा रोडवेज की बसों में निःशुल्क यात्रा सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी, ताकि अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े। जिला में परीक्षा केंद्रों के लिए हरियाणा रोडवेज की ओर से विभिन्न रूट भी तय किए गए हैं। यही नहीं नीट परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों के लिए 0180–2653850 कंट्रोल नंबर भी स्थापित किया गया है। यह जानकारी उपायुक्त डॉक्टर हरीश कुमार वशिष्ठ ने दी।

Comments


Leave a Reply