मातृ भाषा सत्याग्रहियों की पेंशन सम्बंधित नोटिफिकेशन में संशोधन किया गया: उपायुक्त
BOL PANIPAT , 5 मई। उपायुक्त सुशील सारवान ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा हिन्दी आन्दोलन 1957 के मातृ भाषा सत्याग्रहियों की पेंशन सम्बंधित नोटिफिकेशन में संशोधन किया है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि यदि कोई सत्याग्रही स्वयं द्वारा कारावास भोगने का दावा करता है, लेकिन उसके कारावास का कोई अभिलेख(रिकार्ड) जेल रिकार्ड में उपलब्ध नही है तो उसे एक ऐसे सह-कैदी का प्रमाण पत्र/पत्र प्रस्तुत करना होगा जो उन्हीं तारीखों/महिनों के दौरान उसके साथ जेल में था।
इसमें यह भी शर्त होगी कि जेल रिकार्ड वाले इस सह-कैदी का नाम पुलिस की प्राथमिक सूचना रिपोर्ट(एफआईआर) में आवेदक के नाम के साथ दर्ज होना आवश्यक है। भविष्य में मातृ भाषा सत्याग्रहियों की पेंशन मामले की जांच/निर्णय उक्त संशोधन के आधार पर करते हुए केस लिए जाएंगे।

Comments