जल जीवन मिशन के तहत ग्राम जल एवं सीवरेज कमेटी का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित गया.
BOL PANIPAT , 7 मार्च। समालखा में जल जीवन मिशन के तहत ग्राम जल एवं सीवरेज कमेटी का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित गया । प्रशिक्षण के दौरान सरपंच , वीडब्लूयएससी सदस्य, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा वर्कर, स्वयं सहायता समूह सदस्य, पम्प ऑपरेटर व चौकीदारों द्वारा भाग लिया गया। प्रशिक्षण के दौरान ग्राम पंचायतों में हर घर नल से जल तथा जीवन मिशन के लक्ष्य, उद्देश्य और वीडब्लूयएससी कमेटी की जिम्मेदारियां तथा कर्तव्य की जानकारी दी गई। इसके साथ-साथ सभी को पानी की जांच के बारे में भी बताया गया व किस प्रकार स्वयं पानी की जांच कर पानी की गुणवत्ता के बारे में जानकारी ली जा सकती है, इस बारे में भी बताया गया। प्रशिक्षण में डीपीसी विनोद कुमार, पानीपत बीआरसी रोशनलाल, समालखा बीआरसी जसबीर सिंह, अटल भूजल योजना से राकेश कुमार, अनुज व प्रशिक्षक सोमबीर मौजूद रहे।

Comments