नवीन एंव नवीकरणीय ऊर्जा विभाग, हरियाणा एंव हरेडा द्वारा वर्ष 2024-25 के लिए राज्य ऊर्जा संरक्षण पुरस्कारों हेतु आवेदन आमंत्रित
BOL PANIPAT, 7 नवंबर। नवीन एंव नवीकरणीय ऊर्जा विभाग, हरियाणा एंव हरेडा द्वारा राज्य ऊर्जा संरक्षण पुरस्कारों की एक अनूठी योजना आरम्भ की गई है। इस योजना के अंतर्गत वर्ष 2024-25 के लिए विभिन्न श्रेणियों के पात्र उपभोक्ताओं से आवेदन आमंत्रित किए गए है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 06 दिसम्बर 2025 है।
अतिरिक्त उपायुक्त एंव मुख्य परियोजना अधिकारी डॉ. पंकज यादव ने बताया कि हरियाणा राज्य में स्थित औद्योगिक, वाणिज्यिक, राजकीय, संस्थागत, समूह आवासीय भवनों को ऊर्जा संरक्षण क्षेत्र में श्रेष्ट उपाय करने, तकनीक अपनाने, ऊर्जा दक्षता हासिल करने के फलस्वरुप राज्य ऊर्जा संरक्षण पुरस्कारों से अंलकृत किया जाता है। इसके अलावा इनोवेशन / नई प्रौद्योगिकियां / अनुसंधान एवं विकास परियोजनाएं जिनमें नवीन प्रचार परियोजनाएं शामिल हो, ऊर्जा संरक्षण में अनुसंधान और नवाचार, ऊर्जा दक्षता, अपशिष्ट से ऊर्जा और नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र, कुशल प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन में श्रेष्ट कार्य करने वाली संस्थाएं भी राज्य ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार के लिए आवेदन कर सकती है। इन पुरस्कारों में नकद राशि, शील्ड तथा प्रमाण पत्र प्रदान किये जाते है।
उन्होंने बताया कि नवीन एंव नवीकरणीय ऊर्जा विभाग, हरियाणा एंव हरेडा द्वारा वर्ष 2024-25 के लिए राज्य ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार प्रदान करने हेतु पात्र उपभोक्ताओं से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये गए है। इस योजना के दिशा- निर्देशो की एक प्रति हरेडा की वेबसाइट डब्लूडब्लूडब्लूडॉटहरेड़ाडॉटजीओवीडॉटइन पर उपलब्ध है। अधिक जानकारी के लिए अतिरिक्त उपायुक्त, पानीपत कार्यालय के कमरा नंबर 223 दुसरी मंजिल पर सम्पर्क किए जा सकता है।

Comments