अंतिम व्यक्ति तक योग को लेकर जाएंगे ताकि लोग स्वास्थ रहें : जयदीप आर्य
BOL PANIPAT , 15 जून। हरियाणा योग आयोग के चेयरमैन जयदीप आर्य ने कहा कि हमें अंतिम व्यक्ति तक योग को लेकर जाएंगे ताकि लोग स्वास्थ रहें और खुशहाल हों। यह बात उन्होंने वीरवार को हरियाणा योग आयोग की बोर्ड मिटिंग की अध्यक्षता करते हुए कही। इस दौरान कई एजेण्डों पर विस्तृत चर्चा हुई और उन्हें सदस्यों अपनी संस्तुति देते हुए मंजूर किया।
हरियाणा योग आयोग के चेयरमैन जयदीप आर्य ने बताया कि प्रदेश में योग की प्रतियोगिताएं ब्लॉक स्तर, जिला स्तर और राज्य स्तर पर करवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि 19 जून को प्रत्येक ब्लॉक स्तर पर ये योग प्रतियोगिताएं करवाई जाएगी जोकि तीन श्रेणियों में होंगी। पहली श्रेणी 10 वर्ष की आयु तक, दूसरी श्रेणी 10 से 60 वर्ष तक व तीसरी श्रेणी 60 वर्ष से ऊपर की आयु के महिला पुरूषों के लिए होगी। उन्होंने बताया कि ब्लॉक स्तर पर तीनों श्रेणियों के विजेता प्रतिभागियों या टॉप 5 प्रतिभागी जिला स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेंगे। जोकि 21 जून को जिलों में निर्धारित स्थानों पर होगी। जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में पहले पांच स्थानों पर रहने वाले विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। तीनो श्रेणियों के जिला स्तर पर टॉप 5 रहने वाले प्रतिभागी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे जोकि 24 जून को पंचकूलाा के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में आयोजित होगी। इसके लिए 24 जून को प्रात: 6 बजे से पंजीकरण प्रारम्भ होगा और 7 बजे से प्रतियोगिताएं शुरु होगी। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रत्येक जिले से तीनों श्रेणियों के मिलाकर 15 प्रतिभागी भाग लेंगे। प्रत्येक श्रेणी टॉप 5 विजेताओं को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।
प्रत्येक व्यायामशाला की हो अच्छी भागीदारी
चेयरमैन डॉ. जयदीप आर्य ने कहा कि योग दिवस कार्यक्रम में प्रत्येक व्यायामशाला की अच्छी भागीदारी होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि प्रदेश भर में 1100 व्यायामशालाएं कार्यरत हैं और इनमें अधिकतर में योग सहायकों की नियुक्ति की जा चुकी है। उन्होंने बोर्ड सदस्यों को कहा कि सभी व्यायामशालाओं की योग दिवस कार्यक्रम में अच्छी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए योग सहायकों को काम में लगाएं।

Comments