एसडीएम कार्यालय में वाहनों की नई सीरिज़ की हुई बोली. बड़ी संख्या में पहुंचे बोली धारक.
BOL PANIPAT , 9 फरवरी। उपायुक्त डॉ. वीरेन्द्र कुमार दहिया के दिशानिर्देशानुसार एसडीएम कार्यालय में शुक्रवार को वाहनों की नई सीरिज की पेड नीलामी की गई। एसडीएम मनदीप सिंह की उपस्थिति में नई सीरिज के अलावा पिछली सीरिज बीई की भी पेड बोली की गई।
उप मंडल अधिकारी (ना.) मनदीप कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि नई सीरिज बीएफ-1111 की बोली तीन लाख में की गई। बीएफ 2222 की बोली एक लाख 18 हजार में की गई। बीएफ-7777 की बोली दो लाख 80 हजार में की गई। बीएफ-9999 की बोली दो लाख 60 हजार, बीएफ-1000 की बोली एक लाख 90 हजार और बीएफ-9000 की बोली एक लाख 90 हजार, बीएफ-1313 की बोली एक लाख पांच हजार में बोली की गई।
उन्होंने बताया कि बीएफ-4444 की बोली एक लाख 52 हजार, बीएफ-5555 की बोली एक लाख 30 हजार, बीएफ-6666 की बोली 77 हजार, बीएफ-8888 की बोली एक लाख 26 हजार और बीएफ-5000 की बोली 70 हजार, बीएफ-6000 की बोली 68 हजार, बीएफ-7000 की बोली 70 हजार, बीएफ-0101 की बोली 80 हजार में बोली की गई।
उप मंडल अधिकारी (ना.) ने बताया कि बीएफ-0108 की बोली 24 हजार और बीएफ-1008 की बोली एक लाख, बीएफ-1010 की बोली 35 हजार, बीएफ-3333 की बोली एक लाख 27 हजार और बीएफ-1100 की बोली 31 हजार रूपये, बीएफ-2200 की बोली 30 हजार मे बोली की गई।
उप मंडल अधिकारी (ना.) ने बताया कि बीएफ-4400 की बोली 36 हजार, बीएफ-5500 की बोली 31 हजार, बीएफ-6600 की बोली 22 हजार रूपये, बीएफ-7700 की बोली 32 हजार रूपये, बीएफ-8800 की बोली 32 हजार, बीएफ-9900 की बोली 45 हजार रूपये, बीएफ-7200 की बोली 32 हजार रूपये और बीएफ-4000 की बोली 70 हजार रूपये की गई। पिछली सीरिज की लम्बित बोली की भी बोली की गई जिसमें 06 बीई-1000 की बोली एक लाख 92 हजार में बोली की गई।

Comments