हवन यज्ञ के साथ नए सत्र का शुभारम्भ, छात्रों ने दी आहुति।
BOL PANIPAT, 2 अगस्त। महर्षि कश्यप राजकीय बहुतकनीकी जाटल में नए सत्र का शुभारम्भ शुक्रवार को हवन के साथ हुआ। कालेज प्रधानाचार्य राजीव नरवाल व प्लेसमेंट अधिकारी जसबीर सिंह यजमान रहे। उन्होंने नए सत्र के शुभारम्भ पर विद्यार्थियों को बधाई देते हुए बताया कि सावन के पावन महीने में यज्ञ और अधिक फलदायी है।
प्रधानाचार्य राजीव नरवाल ने विद्यार्थियों को यज्ञ को महत्व बताते हुए कहा कि यज्ञ न केवल धार्मिक जीवन की आधारशिला है , बल्कि यह वातावरण को शुद्ध कर शारारिक व् मानसिक स्वास्थ्य भी प्रदान करता है। वही सभी स्टाफ ने भी गायत्री मन्त्र उचारण के साथ यज्ञ में आहुति डाली। इस मौके पर सतविंदर सिंह, अजित सिंह, विवेक कुमार सिंह, गुलशन आर्या आदि मौजुद रहे।

Comments