Thursday, April 16, 2026
Newspaper and Magzine


सार्वजनिक स्थानों पर बेसहारा पशु घूमता पाया जाता है, तो उसे नियमानुसार चिन्हित स्थलों या गो-आश्रय स्थलों पर पहुँचाना सुनिश्चित करें: डीसी

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at June 18, 2025 Tags: , , , , ,

-जिला में बेसहारा पशुओं की देखभाल हेतु डीसी की अध्यक्षता में समिति की बैठक हुई

BOL PANIPAT , 18 जून। उपायुक्त डाक्टर वीरेदंर दहिया की अध्यक्षता में आज जिला स्तरीय समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें बेसहारा पशुओं की देखभाल एवं उनके रख-रखाव को लेकर गहन चर्चा की गई।

       बैठक में डीसी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जिले में यदि कोई भी बेसहारा पशु सडक़ों, मुख्य मार्गों या सार्वजनिक स्थानों पर घूमता पाया जाता है, तो उसे नियमानुसार चिन्हित स्थलों या गो-आश्रय स्थलों पर पहुँचाया जाए। उन्होंने कहा कि बेसहारा पशुओं की खुले में आवाजाही से सडक़ दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है, जिससे पशुओं के साथ-साथ आम नागरिकों की सुरक्षा को भी खतरा उत्पन्न होता है।

      उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वे जिले की सभी ग्राम पंचायतों में ऐसे स्थलों की पहचान करें जहाँ स्थायी गौशालाओं का निर्माण किया जा सके। इस प्रक्रिया में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, पंचायती राज संस्थाओं एवं पशुपालन विभाग का सहयोग सुनिश्चित किया जाए।

        उपायुक्त ने यह भी कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता पशु कल्याण के साथ-साथ जन सुरक्षा सुनिश्चित करना है। उन्होंने संबंधित विभागों को सख्ती से दिशा-निर्देशों का पालन करने और निर्धारित समय-सीमा में आवश्यक कार्यवाही पूरी करने के निर्देश दिए।    

        निगमायुक्त डाक्टर पंकज यादव ने बताया कि शहरी क्षेत्र में आवारा पशुओ को पकडने का अभियान चलाया जा रहा है, शहरी क्षेत्र में अब तक करीब 1300 आवारा पशु पकडे गए है, उन्होंने बताया कि पशुओ के रखने के लिए गौशालाओं को बनाने की प्रक्रिया भी चल रही है।

     इस बैठक में सीईओ जिला परिषद डाक्टर किरण सिंह, एसडीएम पानीपत मनदीप सिंह, इसराना एसडीएम नवनीत सिंह, पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डाक्टर संजय आंतिल तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Comments