Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


नव चयनित अधिकारियों ने किया जिले का दौरा

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at May 31, 2023 Tags: , , , ,

विभिन्न विभागों के कार्यालयों में जाकर ली योजनाओं की जानकारी

BOL PANIPAT , 31 मई। संघ लोक सेवा आयोग द्वारा चयनित नवनियुक्त अधिकारियों का एक प्रतिनिधि मण्डल बुधवार को तीन दिवसीय दौरे पर पानीपत पंहुचा जिनमें मौहम्मद शौखत अजीम, श्वेता पाण्डे, मुपा अशोक, तपेन्द्रा मीणा सहित रामकिशन सैन मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने अपने दौरे के पहले दिन जिला सचिवालय में स्थित विभिन्न विभागों के कार्यालयों में जाकर केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा जनहित में शुरु की गई योजनाओं की जानकारी ली।
इस दौरान एसडीएम वीरेन्द्र कुमार ढुल ने उपरोक्त सभी अधिकारियों को जिला सचिवालय में बने सरल केन्द्र व अंत्योदय केन्द्र सहित सीएम विण्डों का भी दौरा करवाया। उन्होंने सभी अधिकारियों को सरल केन्द्र एवं अंत्योदय केन्द्र  पर आमजन को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसी कड़ी में हरियाणा सरकार द्वारा जिला स्तर पर वर्ष 2014 से शुरु की गई सीएम विण्डों के बारे में भी अधिकारियों को अवगत करवाया।  इस दौरान सभी अधिकारियों ने उपायुक्त कार्यालय, जिला रोजगार कार्यालय, विकास एवं पंचायत विभाग, जिला खाद्ïय एवं आपूर्ति नियंत्रक कार्यालय में दौरा किया।
भारतीय रक्षा लेखा विभाग में चयनित अधिकारी श्वेता पाण्डे ने कहा कि आमजन को केन्द्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी एक कुशल नेतृत्व से ही दी जा सकती है। जो हमें विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुभव से मिल रहा है।

Comments