Monday, August 31, 2026
Newspaper and Magzine


केंद्र सरकार के नौ वर्ष बेमिसाल: ज्योति शर्मा

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at February 16, 2024 Tags: , , , ,

-आर्थिक ताकत के रूप में उभर रहा है देश
-हर वर्ग तक पहुंचाया योजनाओं का लाभ
-लोगों ने प्रधानमंत्री के वर्चुअल संबोधन को सुना

BOL PANIPAT : समालखा/पानीपत,16 फरवरी। विकसित भारत विकसित हरियाणा को लेकर समालखा अनाज मंडी में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि नागरिकों को संबोधित करते हुए जिला परिषद चेयरपर्सन ज्योति शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार के 9 वर्ष से ज्यादा का कार्यकाल उपलब्धियों से भरा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयास से देश बड़ी  ताकत के रूप में पहचान बनाने में कामयाब हुआ है। अंतराष्ट्रीय स्तर पर देश आर्थिक ताकत के रूप में उभरा है। पूरी दुनिया प्रधानपमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व का लोहा मान रही है। देश वर्तमान में दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थ व्यवस्था बन गया है। प्रधानमंत्री द्वारा रेवाड़ी से प्रदेश को दी गई विभिन्न सौगातें प्रदेश के लिए बहुत बड़ी सौगात है। देश को 22वां एम्स मिल रहा है, जिससे स्वास्थ्य की सेवाओं में विस्तार होगा।
  जिला परिषद चेयरपर्सन ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की महत्त्वाकांक्षी योजनाओं का हर वर्ग के लोगों को लाभ मिल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश हित में प्रयास सार्थक साबित हुए हैं। उन्होंने पैंशन योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी वितरीत किए व विकसित भारत के संदर्भ में उपस्थित जन समूह को शपथ भी दिलाई।  सभा स्थल पर एलईडी के माध्यम से प्रधानमंत्री का संदेश लोगों को सुनाया गया।  लोगों ने उमंग व उत्साह से वर्चऊल संदेश सुना व तालियां बजा कर स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने राम-राम के साथ अपना संबोधन  शुरू किया तो सभा में उपस्थित लोगों ने राम-राम कह कर अभिवादन किया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के संबोधन का भी मौजूद लोगों ने तालियां बजा कर अभिवादन किया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने राज्य व केंद्र सरकार की योजनाओ की विस्तार से जानकारी दी स्टाल पर पहुंची समस्याओं का सुना।
  कार्यक्रम में जिला परिषद चेयपर्सन ने कहा कि देश के लोगों को आयुष्मान भारत योजना , प्रधानमंत्री उज्जवला योजना व प्रधानमंत्री आवास योजना का बड़ी मात्रा में लाभ मिल रहा है। देश में जन धन योजना के तहत खोले गए है जो बड़ी उपलब्धी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल 20 मार्च को चुलकाना मेले में भाग लेने आ रहे हैं। चुलकाना धाम के चारों तरफ के रास्तों को पक्का किया जाएगा। कार्यक्रम में जिला परिषद चेयपर्सन ने कहा कि 315 नए मेडिकल कॉलेज बनाए गए। कोविड के दौरान देश ही नहीं विदेशियों को भी कोविड की दवा उपलब्ध कराई है जो भारत का एक बार फिर विश्व गुरू बनने की तरफ संकेत है। इस मौके पर एसडीएम अमित कुमार, बीडीपीपो नितिन यादव, नगर पालिका चेयरमैन अशोक कुच्छल, ब्लॉक सीमित चेयरमैन अंकुर राणा, सामाजिक कार्यकर्ता रंजीता कौशिक, बीईओ नीलम कुंडू, जिला मत्स्य अधिकारी अनुज कुमार,डॉक्टर विपुल आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों पर अधिकारियो ने लोगों को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में बेहतरीन प्रस्तुतियां देने वालें बच्चों को पुरस्कृत किया गया।

Comments