Tuesday, April 28, 2026
Newspaper and Magzine


किसी भी बिल्डर्स को रेवेन्यू रास्तों पर कब्जा करने का नहीं है अधिकार. अवैध कॉलोनियां नहीं होने दी जाएंगी विकसित: डीसी

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at July 21, 2023 Tags: , , , , , , ,

जिले में अनाधिकृत रूप से राजस्व रास्तों पर किए गए कब्जों को जाएगा हटाया

BOL PANIPAT , 21 जुलाई। डीसी वीरेन्द्र दहिया ने शुक्रवार को जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि प्राइवेट कालोनियों में सभी रेवेन्यू रास्तों से अवैध कब्जे हटाए जाएंगे। इसको लेकर आम जन की ओर से भी कई बार शिकायतें मिलती रही हैं।
जिले में कोई भी अनाधिकृत व अवैध कॉलोनी विकसित नही होने दी जाए और अवैध कॉलोनियों को शुरूआत में ही रोकने के लिए सम्बंधित विभाग अलर्ट रहें और पूरी निगरानी रखें। उन्होंने कहा कि आमजन को समय-समय पर इस बारे में जागरूक भी किया जाए।
उपायुक्त ने तहसीलदारों को निर्देश दिए कि वे टीडीआई अंसल व अन्य स्थानों पर राजस्व रास्तों पर किए अवैध कब्जों की लिस्ट तैयार करके डीटीपी को सौंप दें। डयूटी मैजिस्ट्रेट लगाकर इन रास्तों से कब्जें हटवाएं जाएंगे।
     उन्होंने आम नागरिकों से आह्वान करते हुए कहा कि जो कोई भी अवैध निर्माण जैसी गतिविधियों में संलिप्त पाया जाएगा उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत एसडीएम पानीपत वीरेन्द्र ढुल, एसडीएम समालखा अमित कुमार,डीटीपी सुनील आंतिल सहित अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारी तथा कर्मचारी मौजूद रहे।

Comments