वीरगति को प्राप्त जवान सुनील के पार्थिव शरीर को पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
BOL PANIPAT : 17 मार्च। जम्मू कश्मीर के राजोरी में तैनात गांव मांडी निवासी जवान सुनील वीरगति को प्राप्त हो गए। शुक्रवार को उनके पार्थिव शरीर को गांव में लाया गया जहां जिला प्रशासन की ओर से नगराधीश राजेश सोनी ने उनके पार्थिव शरीर को पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। सुनील 40 राष्ट्रीय राइफल्स की आर्मी सप्लाई कोर में तैनात थे। परिवार में उनकी पत्नी के अलावा उनके तीन बच्चे भी हैं।

Comments