पोषण ट्रेकर ऐप पर होगा आंगनबाड़ी केन्द्रों का डाटा: डॉ. श्रेया मिढ्ढा
BOL PANIPAT , 8 जून। महिला एवं बाल विकास विभाग की तरफ से पोषण अभियान की जिला समन्वयक डॉ. श्रेया मिढ्ढा ने जानकारी देते हुए बताया कि डिजिटल इंडिया अभियान के तहत पोषण अभियान को गति मिलेगी। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत जिले के सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों में प्रतिदिन का डाटा पोषण ट्रैकर ऐप पर अपडेट किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस ऐप पर बच्चों, गर्भवती महिलाओं तथा दूध पिलाने वाली माताओं की उपस्थिति, बच्चों को दिए जाने वाला पोषक आहार तथा गर्भवती महिलाओं को आयरन, कैल्शियम तथा विटामिन की टैबलेट आदि का पूरा ब्यौरा दर्ज किया जा रहा है।
डॉ. श्रेया मिढ्ढा ने बताया कि जिला में कुल 1048 आंगनबाड़ी केन्द्र है। आंगनबाड़ी केन्द्रों में 64836 से अधिक गर्भवती महिलाओं, दूध पिलाने वाली माताओं तथा बच्चों को पोषण ट्रैकर ऐप पर पंजीकृत किया जा चुका है। इनमें 4293 दूध पिलाने वाली माताएं, 6867 गर्भवती महिलाएं, 777 जन्म से 6 मास तक के बच्चें, 20 हजार 847 छं: माह से तीन वर्ष तक के बच्चें तथा 30 हजार 157 तीन से छं: वर्ष तक के बच्चे शामिल हैं। उन्होंने बताया कि एक हजार 895 किशोरियों का डाटा भी ऐप पर पंजीकृत किया जा चुका है।

Comments