Sunday, April 19, 2026
Newspaper and Magzine


आतंकवाद विरोधी दिवस पर पुलिस जवानों को शपथ दिलाई.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at May 21, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT :21 मई 2024,आतंकवाद विरोधी दिवस पर पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत के मार्गदर्शन में जिला पुलिस द्वारा मंगलवार को लघु सचिवालय में स्थित पुलिस विभाग के सभागार में कार्यक्रम का आयोजन कर पुलिस अधिकारियों व पुलिस कर्मियों को शपथ दिलाई। इस दौरान आतंक के विरूद्ध सतर्क रहकर कार्रवाई करने के लिए प्रेरित किया। उप पुलिस अधीक्षक सतीश कुमार गौतम ने जवानों को शपथ दिलाई।

उप पुलिस अधीक्षक सतीश कुमार गौतम ने जवानों को प्रेरित करते हुए कहा कि 21 मई को आतंकवादी विरोधी दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिवस को राष्ट्रीय एकता और सद्भाव को बढ़ावा देने, आतंकवाद को कम करने और सभी जातियों, पंथों आदि के लोगों के बीच एकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मनाया जाता है। इस दिन लोगों के बीच एक संदेश देने का प्रयास किया जाता है कि कैसे आतंकवाद देश को नुकसान पहुंचा रहा है। यह दिन आतंकवादियों द्वारा की गई हिंसा के बारे में हमें जागरूक करने के साथ-साथ युवाओं को आतंकवाद और मानव जीवन पर पड़नें वाले इसके गलत प्रभाव की जानकारी देते हुए मनाया जाता है।

पुलिस जवानों को शपथ दिलाई गई की आतंकवाद को किसी भी रूप में किसी भी परिस्थितियों में स्वीकार नही किया जाएगा। अहिंसा एवं सहनशीलता की परंपरा में विश्वास रखते हुए आतंकवाद और हिंसा का डटकर विरोध करेंगे। पुलिसकर्मियों को आतंकवाद से लड़ने व इसके खात्मे के लिए हर संभव प्रयास करने व मानव जाति के सभी वर्गो के बीच शांति,सामाजिक सद्भाव तथा सूझबूझ कायम करने और मानव जीवन मूल्यों को खतरा पहुंचाने वाली और विघटनकारी शक्तियों से लड़ने की शपथ दिलाई। पुलिस अधीक्षक कार्यालय के साथ साथ जिला के सभी थाना, चौकियों व क्राइम युनिट में भी जवानों को शपथ दिलवा आतंकवादी विरोधी दिवस को मनाया गया।

Comments