समाधान शिविर में जिन विभागों में 85 प्रतिशत से कम समस्याओं का समाधान नहीं हुआ है उनकी होगी समीक्षा: उपायुक्त डॉ.वीरेन्द्र कुमार दहिया।
-समस्या के समाधान में हो रही देरी को लेकर अधिकारियों को जनता के सामने बताना होगा देरी का कारण।
-समाधान शिविर में आई 188 समस्याएं 97 का हुआ मौके पर समाधान
BOL PANIPAT , 14 अगस्त। मुख्यमंत्री नायब सिंह द्वारा प्रदेश के सभी जिले व उपमंडलो में आयोजित किये जा रहे जनता समाधान शिविर में लोगों को व्यापक स्तर पर लाभ मिल रहा है। जिन समस्याओं के समाधान को लेकर नागरिक परेशानी का सामना कर रहे थे। उनका अब मात्र दो घण्टे की अवधि में समाधान हो रहा है। उपायुक्त डॉ.वीरेन्द्र कुमार दहिया ने बताया कि समाधान शिविर में आने वाली समस्याओं के निदान पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
उपायुक्त ने बताया कि जिन विभागों में समाधान शिविर के तहत प्राप्त हुई 85 प्रतिशत समस्याओं का समाधान नहीं हुआ है उन विभागों के अध्यक्षों की जनता समाधान शिविर में जनता के सामने बताना पड़ेगा व उनसे समस्याओं के समाधान में देरी होने का कारण जाना जाएगा। उपायुक्त ने सभी विभागों को सूचित करते हुए कहा कि 20 तारीख को वे अब तक के समाधान शिविर में पहुंची समस्याओं की समीक्षा करेंगे। उपायुक्त ने सभी अधिकारियों को 5 दिन का समय समस्याओं के समाधान को लेकर मुर्कर किया है। इसके संदर्भ में उपायुक्त ने अधिकारियों को सूचित भी किया है ताकि वे 5 दिन में विभाग से संबंधित समस्याओं का निदान कर सकें।
उपायुक्त ने कहा कि समाधान शिविर जनता की समस्याओं के निदान को लेकर आयोजित किये जा रहे है। इसमें वे किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरतना चाहते। इसको लेकर समाधान शिविर के समय में भी बदलाव किया गया था ताकि अधिकारियों को समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार का दबाव व परेशानी न हों। उपायुक्त ने बताया कि समाधान शिविर में आने वाली समस्याओं का सीधा संबंध मुख्यतौर पर उन विभागों से तालुक रखता है जिन विभागों की जबाव देही ज्यादा है।
समाधान शिविर में शिकायत लेकर पहुंचे बलवान सिंह वासी राजाखेड़ी ने आरोप लगाया कि राजाखेड़ी में एक व्यक्ति तीसरी बार दीवार निकालने का प्रयास कर रहा है। इससे उनकी जमीन पर अवैध अतिक्रमण की संभावना बन रही है। उन्होंने उपायुक्त से संज्ञान लेकर इस दीवार को गिराने की अपील की।
समाधान शिविर बुजर्गो की समस्याओं को लेकर पहुंची वार्ड नम्बर 6 से पूर्व पार्षद कुमारी रंजिता कौशिक ने उपायुक्त से 4 बुजर्गो की पेशन बनवाने की अपील की। उपायुक्त ने तुरंत प्रभाव से बुजर्गो की पेंश बनवाने के लिए समाज कल्याण विभाग अधिकारी को संज्ञान लेने के निर्देश दिये।
एक अन्य शिकायतकर्ता तेजवीर वासी बड़ौली ने उपायुक्त से अनुरोध किया कि प्रधानमंत्री किसान समृद्घि योजना का लाभ नहीं मिल पाया है। पिछले तीन साल के दौरान दस किस्ते मेरे खाते में नहीं आई है। उन्होंने संबंधित विभाग से शेष दस किस्ते दिलाने का अनुरोध किया। उपायुक्त ने उनकी समस्या को गंभीरता से सुनने के बाद कृषि विभाग को संज्ञान लेने के आदेश दिए।
झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले दो दर्जन से ज्यादा शिकायतकर्ताओं ने उपायुक्त से शिकायत की कि उन्हें बिंझौल गांव से न निकाला जाए। उनके पास रहने का ओर कोई जरिया नहीं है। इस स्थिति में वे बेघर है, उनके बच्चे है, मवेशी है। सभी को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उपायुक्त ने पंचायत विभाग के अधिकारियों को अगली व्यवस्था होने तक उन्हें बिजली घर के साथ वाली खाली पड़ी जमीन में उन्हें आश्रय देने के निर्देश दिए।
शिकायतकर्ता यासीन वासी पत्थरगढ़ ने प्रशासन से आयुष्मान कार्ड बनवाने का अनुरोध किया। उपायुक्त ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को उनकी शिकायत पर संज्ञान लेने के निर्देश दिए। एक अन्य शिकायतकर्ता रीतू रानी वासी तहसील कैम्प ने राशन कार्ड बनवाने का उपायुक्त से अनुरोध किया ताकि वो सरकार द्वारा प्रदान की जा रही सुविधाओं का लाभ ले सकें।
शिकायतकर्ता निर्मला देवी वासी सिठाना ने उपायुक्त से अनुरोध किया कि उनके आधारकार्ड में उनकी जन्मतिथि गलत है। उन्होंने इसे दुरस्त करने की प्रशासन से अपील की। इस मौके पर निगम कमीशनर साहिल गुप्ता, पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत, जिला परिषद सीईओ गौरव कुमार, सीटीएम टीनू पोसवाल, डीआरओ रणविजय सुल्तानिया, जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता संजय शर्मा, आबकारी एवं कराधान विभाग के ईटीओ योगेश भारद्वाज, डीएफएससी नीतू, डीएफओ विजय लक्ष्मी, पशु पालन विभाग के डॉ. माणिक, कृषि विभाग के डॉ.अवतार, चीफ इंजीनियर राजकुमार, बिजली विभाग के कार्यकारी अभियंता आदित्य कुण्डू आदि मौजूद रहे।

Comments