Thursday, June 18, 2026
Newspaper and Magzine


गुरू तेग बहादुर के 400वें प्रकाश उत्सव पर पानीपत में प्रस्तावित समारोह को लेकर सैक्टर 13-17 के हैलीपेड स्थल का दौरा कर मुआयना किया

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at March 3, 2022 Tags: , , , , , , ,

BOL PANIPAT , 3 मार्च। आगामी 3 अप्रैल को गुरू तेग बहादुर के 400वें प्रकाश उत्सव पर पानीपत में प्रस्तावित समारोह को लेकर सांसद संजय भाटिया, उपायुक्त सुशील सारवान व पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने वीरवार को स्थानीय सैक्टर 13-17 के हैलीपेड स्थल का दौरा कर मुआयना किया और विचार-विमर्श किया। उपायुक्त सुशील सारवान ने सांसद संजय भाटिया के साथ चर्चा के बाद कार्यक्रम में विशिष्ट व्यक्तियों और अति विशिष्ट व्यक्तियों के लिए प्रस्तावित रूट का भी मुआयना किया।

डीसी सुशील सारवान ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस कार्यक्रम में करीब एक लाख संगत के पहुंचने का अनुमान है इसलिए सभी अधिकारी इस बात को सुनश्चित करें कि जो भी दिशानिर्देश जिला प्रशासन की ओर से दिए जाएं उनकी पालना हर हाल में करें।
स्टेशन ना छोड़ें अधिकारी डीसी सुशील सारवान ने सभी अधिकारियों को निर्देश कि वे  सप्ताहांत जिला मुख्यालय पर रहना सुनिश्चित करे, कोई भी अधिकारी स्टेशन ना छोड़ें। इस मौके पर एडीसी वीना हुड्डा, एसडीएम विरेन्द्र ढूल, जिला परिषद सीईओ विवेक चौधरी, ईओ एचएसवीपी अनुपमा मलिक, सीटीएम राजेश सोनी, एमडी शुगर मिल नवदीप सिंह, डीटीओ भारती इत्यादि सहित विभिन्न सम्बंधित विभागों के विभागाध्यक्ष भी उपस्थित थे।

Comments